फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Corona: Only 25% admissions in secondary colleges so far

कोरोना: माध्यमिक कॉलेजों में अब तक सिर्फ 25 फीसदी दाखिले

Mon, 03 Aug 2020 01:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Corona: Only 25% admissions in secondary colleges so far
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo photo

शासन ने पांच अगस्त तय कर रखी है दाखिलों की अंतिम तिथि
विज्ञापन

प्रधानाचार्य परिषद समय सीमा बढ़ाने के लिए जेडी से मिलेगी

बरेली। कोरोना की दहशत इस कदर है कि माध्यमिक कॉलेजों में छात्र दाखिला लेने तक नहीं आ रहे हैं। इस सत्र में कॉलेजों में अब तक बमुश्किल 25 फीसदी ही छात्रों ने प्रवेश लिया है जबकि अंतिम तिथि पांच अगस्त को खत्म होने जा रही है। शासन के अंतिम तिथि न बढ़ाने पर हजारों सीटें खाली रह जाने के आसार साफ दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद के सचिव डॉ. लाखन सिंह का कहना है कि वह संयुक्त शिक्षा निदेशक से आग्रह करेंगे कि हालात को देखते हुए वह शासन से दाखिलों का समय बढ़ाने के लिए पैरवी करें।
माध्यमिक शिक्षा परिषद के जिले में 53 राजकीय, 78 सहायता प्राप्त और करीब दो सौ कॉलेज वित्तविहीन है। इन सभी कॉलेजों के लिए यूपी बोर्ड ने जुलाई में पहले 2021 की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के लिए फार्म भरने का कार्यक्रम घोषित किया था। कुछ दिन बाद कक्षा नौ और 11 में पंजीकरण का कार्यक्रम भी जारी कर दिया। संयोग से दोनों की अंतिम तिथि पांच अगस्त ही है। इस तारीख तक छात्र-छात्राओं को फीस प्रधानाचार्यों के पास जमा करनी थी। पिछले लगभग तीन हफ्तों से दोनों प्रक्रिया बहुत ही धीमी चल रही है। वजह, कोरोना के कारण कालेज नहीं खुल पा रहे। इसके अलावा संक्रमण की वजह से छात्र भी नहीं आ रहे हैं। प्रधानाचार्य परिषद का कहना है कि इस बार अब तक केवल 25 प्रतिशत ही छात्रों के दाखिले हुए हैं। इससे कॉलेजों में काफी सीटें खाली रह जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना की वजह से कॉलेजों में दाखिले कम हो रहे हैं। अभी तो पांच अगस्त ही अंतिम तिथि है। शासन से समय सीमा बढ़ाने की कोई सूचना नहीं आई है। - अमरकांत सिंह, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed