फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Corona investigated positive after sick person's death

बीमार व्यक्ति की मौत के बाद कोरोना की जांच आई पॉजिटिव

Thu, 04 Jun 2020 11:26 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Corona investigated positive after sick person's death
बदायूं। जगत ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम उनौला में एक व्यक्ति की बीमारी के कारण मौत हो गई। हड़कंप तब मचा जब उसकी रिपोर्ट मौत के बाद कोरोना पॉजिटिव आई। हालांकि उसकी जांच एक प्राइवेट हॉस्पिटल द्वारा कराई गई थी। इससे उसकी रिपोर्ट को विश्वसनीय नहीं माना जा रहा है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने सावधानी बरतते हुए मृतक के परिवार वालों की जांच कराने की बात कही है। इधर, इसी गांव में एक और व्यक्ति सरकारी जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया है। उसे उझानी के कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

ग्राम उनौला निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति काफी समय से बीमार था। परिवार वालों के मुताबिक उसे हृदय रोग था। परिवार वाले उसका बरेली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज करा रहे थे। बुधवार को परिवार वाले उसे बरेली ले गए थे। तभी प्राइवेट हॉस्पिटल में उसकी कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिया था। इसके बाद परिवार वाले उसे घर ले आए। गुरुवार सुबह उसकी मौत हो गई। उसके बाद परिवार वालों ने व्यक्ति के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

इधर, गुरुवार शाम उसकी प्राइवेट लैब द्वारा कराई गई जांच में व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव बताया गया। इसकी सूचना पर एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य, इंस्पेक्टर अलापुर कृष्ण गोपाल शर्मा और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। अधिकारियों ने व्यक्ति के परिवार के आठ लोगों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवा दिया है। कहा है कि इनकी जांच कराई जाएगी। कोई पॉजिटिव आता है तो मृतक को भी कोरोना पॉजिटिव माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी गांव में परिवार वालों को जिला अस्पताल भेज ही रहे थे कि उसी दौरान आई सरकारी जांच रिपोर्ट में गांव का रहने वाला एक दूसरा युवक कोरोना पॉजिटिव निकल आया। हालांकि ये युवक गांव में नहीं मिला। वह अपने रिश्तेदारी में कछला के नजदीक हुसैनपुर खेड़ा गया था। उसे हुसैनपुर खेड़ा से उझानी कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

जिस व्यक्ति की मौत हुई है। उसका बुधवार को बरेली के एक प्राइवेट अस्पताल द्वारा सैंपल कराया गया था। प्राइवेट लैब की जांच में वह कोरोना पॉजिटिव निकला है। उसका दोबारा सैंपल लिया जाता। इससे पहले उसकी मौत हो गई। अब परिवार वालों का सैंपल लिया जाएगा। वहीं एक और व्यक्ति इसी गांव में पॉजिटिव निकला है। उसे उझानी भेजा जा रहा है।
- कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed