फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   corona ignor

जगह-जगह लगा जाम तो एक्शन में आई पुलिस, दोपहर से हुई चेकिंग

Sun, 24 May 2020 10:27 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
corona ignor
बरेली। रियायतें इसलिए दी गईं कि लोगों की जरूरत पूरी होने के साथ अर्थव्यवस्था भी पटरी पर आ जाए, लेकिन लोगों ने तीन दिनों में ही शहर का माहौल बदलकर रख दिया। ईद की खरीदारी के चक्कर में शनिवार को सड़कों पर लोगों के हुजूम के साथ इतना बेहिसाब ट्रैफिक उमड़ा कि कई सड़कों-चौराहों पर फिर जाम लग गया। दोपहर बाद अफसरों के निर्देश पर पुलिस हरकत में आई। प्रमुख चौराहों पर चेकिंग शुरू कर जमकर चालान काटे गए।
विज्ञापन

लॉकडाउन- 4 लागू होने के बाद 19 मार्च से तमाम शर्तो के साथ बाजार खोलने की अनुमति दी गई थी लेकिन पहले ही दिन से सारी शर्तों पर लॉकडाउन में हुए नुकसान की भरपाई करने की जद्दोजहद हावी हो गई। इधर दुकानदार प्रशासन की ओर से तय किए गए नियम-कायदे भूले तो उधर पब्लिक ने भी भूखे और परेशान लोगों की खातिर ईद को सादगी से मनाने और खरीदारी न करने की दरगाह आला हजरत की अपील को ताक पर रख दिया। शनिवार को इसके चलते शहर का हाल बेहाल नजर आया।
विज्ञापन

शनिवार को प्रमुख बाजारों में तो बेशुमार भीड़ थी ही, ईद की खरीदारी के लिए गली-मोहल्लों की दुकानें भी अटी रहीं। कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा नजरअंदाज कर लोग खरीदारी करते रहे और दुकानदारों ने भी यह नहीं देखा कि उनकी दुकान पर मौजूद लोगों के बीच कोई दूरी है या नहीं। दोपहर तक चौपुला चौराहा, अयूब खां चौराहा, जिला अस्पताल रोड, बड़ा बाजार, कोहाड़ापीर आदि इलाकों भीड़भाड़ की वजह से जाम लगा रहा। इसके अलावा सैलानी समेत पुराना शहर के बाजारों में भी जबर्दस्त भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़कों और बाजारों में हालात बेकाबू होने के बावजूद पुलिस दोपहर तक तमाशबीन बनी रही। इसके बाद अफसर खुद शहर के दौरे पर निकले तो पुलिस भी हरकत में आई। थानों की पुलिस ने मुख्य स्थानों पर चेकिंग शुरू कर दी। बेवजह गाड़ियां लेकर घूमने वाले लोगों के चालान काटे गए। पुलिस की सख्ती के बाद जाम कुछ कम हुआ लेकिन बेपरवाह लोग फिर भी बाजार में नियम तोड़ने से बाज नहीं आए।
बिना मास्क वालों के भी चालान, जुर्माना वसूला
बाजारों में भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस ने बेवजह और बिना मास्क लगाए घूम रहे लोगों पर सख्ती की। श्यामगंज बाजार, कोहाड़ापीर जैसे इलाकों में घूमने मिले लोगों का चालान काटकर उसने जुर्माना भी वसूला गया। बारादरी पुलिस ने अभियान चलाकर श्यामगंज व आसपास के इलाकों घूम रहे 16 लोगों का चालान काटा। इन लोगों से 100, 250 और 500 रुपये तक का जुर्माना भी लिया गया। प्रेमनगर पुलिस ने भी बाजारों में बिना मास्क बेवजह घूम रहे 11 लोगों के चालान काटे।

लॉकडाउन में छूट मिलते ही शहर की सड़कों पर हर तरफ गाड़ियां नजर आने लगीं। बाजारों में लोग नियमों का उल्लंघन करते हुए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। शनिवार को शहर में हर तरफ भीड़भाड़ हुई और जाम लगा तो अधिकारियों के निर्देश परपुलिस भी एक्शन में आ गई। दोपहर से आयुब खां चौराहा, चौकी चौराहा, चौपुला चौराहा, कोहाड़ापीर आदि जगहों पर चेकिंग शुरू कर दी गई। इससे पहले अधिकतर जगहों पर जाम लगा रहा। बेवजह घूमने वालों के चालान भी काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed