फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   corona

नगला बनवारी गांव में दो बहनें और एक भाई कोरोना पॉजिटिव

Sun, 24 May 2020 10:28 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 10:28 PM IST
विज्ञापन
corona
शाहजहांपुर। थाना कांट क्षेत्र के गांव नगला बनवारी में दो बहनों और एक भाई में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीनों भाई-बहन परिवार के साथ 18 मई को मुंबई से लौटे थे। उन्हें क्वारंटीन करने के बाद 20 मई को सैंपल जांच के लिए भेजा गया था।
विज्ञापन

गांव नगला बनवारी निवासी तीनों बच्चों के परिजन मुंबई के पाइप लाइन इलाके में रहते थे। तीनों बच्चे परिवार के साथ 18 मई को गांव लौटे थे। वहां से लौटने के बाद सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया था। 20 मई को सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। शनिवार को दो बहनों और एक भाई की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। अधिकारियों के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर तीनों को एंबुलेंस में ददरौल स्थित कोविड 19 हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। बता दें कि नगला बनवारी में इससे पूर्व मुंबई से लौटे तीन लोग कोरोना पॉजिटिव मिल चुके थे। अब इस गांव में संक्रमित लोगों की संख्या छह पहुंच गई है। लगातार गांव में संक्रमित लोग मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। पुलिस ने भी सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed