फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   coold

कोहरे में छूट गई कंपकंपी इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा शनिवार

Sun, 28 Dec 2014 01:23 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sun, 28 Dec 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
coold
 दिन भर कोहरा छाए रहने और सर्द हवाओं ने शनिवार को इस मौसम का सबसे ठंडा दिन बना दिया। जो जहां था वह वहीं कंपकंपाया। घरों में कैद लोग हों या काम पर बाहर निकले लोग, सभी ठिठुरते रहे। दृश्यता भी कम थी, कई बार तो दिन में भी लोगों को गाड़ियों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पहले सोमवार सबसे ज्यादा ठंडा रहा था। उस दिन का अधिकतम तापमान 10.8 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस था। शनिवार को पारे ने और गोता लगा दिया। अधिकतम तापमान सामान्य से 12 डिग्री कम 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री कम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के पारे में 2.6 डिग्री सेल्सियस और रात के पारे में 1.6 डिग्री की गिरावट रिकॉर्ड की गई। अगर घंटेवार रिपोर्ट देखें तो शुक्रवार रात ढाई बजे 9 डिग्री, साढ़े पांच बजे 8 डिग्री, साढ़े आठ बजे 7, सुबह 11.30 बजे 8.6, दोपहर ढाई बजे 10 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। दिन में भी घना कोहरा छाए रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। एयरफोर्स मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 9.7 और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। शाम सात बजे 8.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ। दोपहर में दृश्यता 500-600 मीटर और शाम छह बजे तक यह घटकर 200 मीटर रह गई। रात 12 बजे के बाद घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य हो गई।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि पश्चिम-उत्तर-पश्चिम से हवा चल रही है। पहाड़ों की बर्फ से हवा ठंडक लेकर मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर और कोहरा बना रही है। पहाड़ों पर बर्फ गिरने की वजह से ही मैदान पर घना कोहरा छा रहा है। इस ठंड से फिलहाल निजात मिलने की उम्मीद कम है। अब दिन में हल्की धूप तो दिखेगी लेकिन ठंड बनी रहेगी। 31 दिसंबर और पहली जनवरी को भी हल्की धूप के साथ ठिठुरन की संभावना है। हल्का कोहरा भी इसी तरह से गिरता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed