फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Contract workers off work , many services stalled

संविदा कर्मियों ने बंद किया काम, कई सेवाएं ठप

Sun, 11 Sep 2016 01:44 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sun, 11 Sep 2016 01:44 AM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत संविदा डॉक्टर और कर्मचारियाें ने काम बंद कर दिया है। इससे कई जरूरी सेवाएं ठप हो गई हैं। शनिवार को न तो आयुष विंग खुली और न मरीजाें का ब्लड प्रेशर चेक हो सका। सीएमओ ने हड़ताल को अवैध घोषित किया है। उनका कहना है कि सभी संविदा कर्मियों का वेतन कटेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले डॉक्टर, लैब टेक्नीशियन, नर्स, प्रोग्राम अधिकारी समेत तमाम कर्मचारियों ने जिला अस्पताल परिसर में धरना दिया। कर्मचारियों की मांग है कि उनका नियमितीकरण किया जाए और वेतन भी बढ़े। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र यादव व महामंत्री श्याम सिंह ने बताया कि भले ही वेतन कट जाए वे तब तक धरने पर बैठेंगे जब तक लखनऊ से कोई निर्णय नहीं हो जाता। धरने में धीरेंद्र यादव, अनुज शर्मा, मधु देवी, पिंकी सरकार, याकूब, शादाब, शशांक भारद्वाज, मनोज, डॉ. लल्लन, शमीउद्दीन व अन्य शामिल रहे। 
विज्ञापन


सीएचसी, पीएचसी में भी हुई दिक्कत
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के कई कार्य चल रहे हैं। इसके तहत 150 से अधिक स्टॉफ भर्ती है। सीएचसी, पीएचसी में भी अधिकतर कर्मी एनएचएम के तैनात हैं। जिला अस्पताल में भी एनसीडी सेल में ब्लड प्रेशर की जांच प्रभावित रही। आयुष विंग में 250 से अधिक मरीजाें को इलाज व दवा नहीं मिल सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-- 
एनएचएम संविदा कर्मियों की हड़ताल बेबुनियाद है। जितने भी दिन इनकी हड़ताल रहेगी उतने दिन काम न करने पर वेतन कटेगा। 
-डॉ. विजय यादव, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed