{"_id":"6112dced8ebc3e79562366f2","slug":"construction-of-service-road-of-shyamganj-flyover-started-bareilly-news-bly455934883","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्यामगंज फ्लाईओवर की सर्विस रोड का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्यामगंज फ्लाईओवर की सर्विस रोड का निर्माण शुरू
विज्ञापन
श्यामगंज पुल के नीचे बनाई जा रही सर्विस रोड।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधे से ज्यादा काम हो चुका, निर्माण पूरा होने पर मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन
बरेली। श्यामगंज फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड करीब चार साल से बेहद जर्जर थी। इससे लोगों का निकलना मुश्किल हो गया था। व्यापारी भी काफी दिनों से सर्विस रोड के निर्माण की मांग कर रहे थे। नगर निगम ने अब सर्विस रोड का निर्माण शुरू करा दिया है।
श्यामगंज ओवरब्रिज बनने के बाद सर्विस रोड पूरी तरह टूट गई थी। ओवरब्रिज के निर्माण के बाद सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। करीब चार सालों से लोग टूटी सड़क से होकर ही निकल रहे हैं। उखड़ी सड़क में ई-रिक्शा, टेंपो और अन्य वाहन हिचकोले खाते हुए निकलते हैं। इससे अक्सर जाम भी लगता है। नगर निगम निर्माण अनुभाग के चीफ इंजीनियर भूपेश कुमार सिंह ने बताया कि आधे से अधिक काम पूरा हो चुका है। बाकी काम भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।