फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Construction of Bithri-Mehtarpur road will start from today

Bareilly News: बिथरी-मेहतरपुर मार्ग का निर्माण आज से होगा शुरू

Fri, 23 Jan 2026 03:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 03:27 AM IST
विज्ञापन
Construction of Bithri-Mehtarpur road will start from today
बरेली। बिथरी चैनपुर से मेहतरपुर करोर संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य शुक्रवार से शुरू होगा। ग्रामीणों की मांग पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सड़क बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट पर डीएम अविनाश सिंह से मिलने पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि इस बिथरी चैनपुर से मेहतरपुर करोर संपर्क मार्ग पर मिटटी से लदे डंपर और ट्रैक्टर-ट्रॉली धड़ल्ले से दौड़ते रहते है। इस कारण इस मार्ग की हालत खराब हो गई है। नौ जनवरी को सहजनपुर गांव में एक अवैध ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से एक महिला और उसकी पांच वर्षीय मासूम बेटी की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग के लिए शासन ने 1.40 करोड़ रुपये मंजूर किए थे, जिसकी 50 लाख रुपये की पहली किस्त पीडब्ल्यूडी को जारी भी कर दी गई थी, लेकिन पीडब्ल्यूडी ने कोई काम शुरू नहीं कराया है। ग्रामीणों में अरविंद पाल, राजवीर, ओमप्रकाश और शिशुपाल सिंह आदि मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन भगत सिंह के अनुसार एक निजी कंपनी ने मेहतरपुर करोर रोड के पास एक खेत से मिट्टी खनन की अनुमति ले रखी है। कंपनी के डंपर और ट्रैक्टरों ने इस मार्ग को खराब कर दिया है। उन्होंने आरसीएल कंपनी के साइट इंजीनियर से शुक्रवार से काम शुरू कराने के लिए कहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed