फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   construction and development work will come on the ground after the foundation stone is laid in Bareilly

Bareilly News: शिलान्यास के बाद धरातल पर उतरेंगे निर्माण और विकास के कार्य... शहर को मिलेगी रफ्तार

Thu, 07 Aug 2025 05:35 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 07 Aug 2025 05:35 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को बीडीए और नगर निगम की विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इसमें सबसे अहम बीडीए का रुद्रावनम पार्क है, जो ग्रेटर बरेली में विकसित किया जाएगा। शिलान्यास हो चुका है। अब जल्द ही यह विकास कार्य धरातल पर उतरने शुरू हो जाएंगे। 

विज्ञापन
construction and development work will come on the ground after the foundation stone is laid in Bareilly
बीडीए के प्रोजेक्ट के मॉडल देखते सीएम योगी - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को शहर के विकास को रफ्तार देने के लिए नगर निगम और बीडीए के कार्यों शिलान्यास किया। अब निर्माण शुरू होगा और विकास को रफ्तार मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बरेली विकास प्राधिकरण की 147.15 करोड़ की नौ और नगर निगम के 66.06 करोड़ लागत के छोटे-बड़े 89 निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया। विकास  प्राधिकरण के सबसे अहम कार्यों में 30.75 करोड़ का रुद्रावनम पार्क है। 

विज्ञापन


पार्क को धरातल पर उतराने के लिए टेंडर पहले ही हो चुके हैं। अब सात दिनों के भीतर काम शुरू कराने की तैयारी है। इसके अलावा ग्रेटर बरेली आवासीय परियोजना को स्थल विकास के कार्यो को शुरू कराते हुए शहरीकरण को विस्तार देने की योजना आगे बढ़ेगी। ग्रेटर बरेली के सेक्टर चार और पांच में जल्दी ही स्थल विकास के काम दिखने लगेंगे। तब भूखंड आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बच्चों को दुलारा... खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया; मुख्यमंत्री योगी के बरेली दौरे की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम के जिन कार्यों का शिलान्यास हुआ उसमें सीएम ग्रिड योजना का दूसरा चरण सबसे अहम है। धरातल पर 15 अगस्त से काम नजर आएगे। कोहाड़ापीर पेट्रोल पंप से सूद धर्मकांटा और जीआरएम स्कूल होते हुए कुदेशिया फाटक तक सीएम ग्रिड योजना में 45 करोड़ की लागत से सड़क के साथ ड्रेनेज सिस्टम बनेगा। यूटिलिटी भूमिगत हो जाएंगी। मुख्य अभियंता मनीष अवस्थी ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। महापौर उमेश गौतम के हाथों से काम शुरू करने के लिए भूमि पूजन शुरू की तैयारी है।    

सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को संजोएगा बीडीए 
रुद्रावनम और म्यूजियम के जरिए बीडीए सांस्कृतिक व धार्मिक विरासत को संजोने की तैयारी में है। रुद्रावनम में शिव की महिमा का गुणगान करते हुए वाटिकाएं स्थापित होंगी। इसके अलावा भगवान शिव की ऊंची कांस्य की प्रतिमा स्थापित होगी। मानसरोवर नाम से सरोवर बनेगा इसमें वर्षा का जल संचित होगा। बोटिंग के साथ पिकनिक का अवसर देने की तैयारी है। बायोडाइवर्सिटी पार्क का भी निर्माण होगा। नाथ कॉरिडोर से लेकर रुद्रावनम और रामायण वाटिका की डॉक्यूमेंट्री दिखाई जाएगी।

नाथ म्यूजियम को सराहा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाथ म्यूजियम के प्रस्तावित मॉडल को देखने के बाद उसे सराहा। बीडीए उपाध्यक्ष का हौसला बढ़ाते हुए कहा-इसे बढि़या से बनाएं। मौके पर बीडीए उपाध्यक्ष डॉ. मनिकंडन ए ने उन्हें बताया कि नाथ नगरी के महत्व के साथ नाथ संप्रदाय के बारे में ऑडियो-वीडियो और चित्रों के माध्यम से म्यूजियम में लोग रूबरू होंगे। बीडीए की सचिव वंदिता श्रीवास्त्व, मुख्य एपीएन सिंह मौजूद रहे। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed