फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable suspended for misbehaving with a girl on video call in bareilly

Bareilly News: सिपाही सलीम मलिक ने वीडियो कॉल कर युवती से की अभद्रता, एसएसपी ने किया निलंबित

Tue, 29 Aug 2023 02:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 02:56 PM IST
सार

आरोप है कि सिपाही सलीम मलिक एक युवती पर दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था। इसका युवती ने विरोध किया, लेकिन उसकी हरकतें बंद नहीं हुई। जानकारी होने पर हिंदू संगठन ने पुलिस से शिकायत की। इसके बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया।  

विज्ञापन
Constable suspended for misbehaving with a girl on video call in bareilly
मीरगंज थाने में तैनात है सिपाही - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बरेली के मीरगंज थाने में तैनात सिपाही सलीम मलिक ने सोशल मीडिया पर एक युवती से अभद्रता की। आरोप है कि सिपाही युवती पर दोस्ती करने का दबाव बना रहा था। विरोध करने पर उसे अपशब्द कहे। हिंदू संगठन ने सिपाही की करतूतों के स्क्रीनशॉट पुलिस को एक्स (ट्वीट) कर कार्रवाई की मांग की। इस पर एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन


मीरगंज थाने में तैनात सिपाही सलीम मलिक एक युवती पर दोस्ती करने के लिए दबाव बना रहा था। इसका युवती ने विरोध किया, लेकिन सिपाही सलीम धमकी देने लगा। आरोप है कि सिपाही ने युवती के व्हाट्सएप नंबर पर वीडियो कॉल की। उसे अभद्रता से बात की। सिपाही वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर लेता था। जानकारी होने पर हिंदू संगठन ने पुलिस से मामले की शिकायत की। एसएसपी ने सिपाही को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है। 

विज्ञापन

रिठौरा के व्यक्ति ने की धार्मिक टिप्पणी

हाफिजगंज क्षेत्र के रिठौरा के रहने वाले एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी पोस्ट कर दी। पोस्ट वायरल होने पर हिंदूवादी संगठनो ने मामले की शिकायत पुलिस से की। रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने आरोपी गुड्डू अंसारी को हिरासत में लिया है।

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि आरोपी ने सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। पोस्ट से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे जेल भेजने की मांग की। 

ये भी पढ़ें- UP: 'पता नहीं महाराज कब सीएम बन जाएं फिर हमारा क्या होगा', समर्थकों ने साधु को टोका तो वरुण गांधी ने ली चुटकी

हाफिजगंज क्षेत्र में आपत्तिजनक धार्मिक टिप्पणी पोस्ट करने के कई मामले सामने आ चुके हैं। रविवार को भी पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया था। इंस्पेक्टर चेतराम वर्मा ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed