फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable Recruitment Exam girl missed exam by mistake in Bareilly

सिपाही भर्ती परीक्षा: बरेली में छात्रा ने कर दी ऐसी गलती, छूट गई परीक्षा, केंद्र के बाहर फूट-फूटकर रोई

Sun, 18 Feb 2024 08:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 18 Feb 2024 08:22 PM IST
सार

बरेली के रिठौरा स्थित दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छात्रा दूसरी पाली में परीक्षा देने पहुंची। जबकि उसकी परीक्षा पहली पाली में थी। इसके चलते उसे प्रवेश नहीं दिया गया। इस पर वह फूट-फूटकर रोने लगी। 
 

विज्ञापन
Constable Recruitment Exam girl missed exam by mistake in Bareilly
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में रविवार को 47 केंद्रों पर दो पालियों में सिपाही भर्ती परीक्षा संपन्न कराई गई। दूसरे दिन करीब 42 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे कराई गई। पहले दिन चार सॉल्वर पकड़े जाने के बाद दूसरे दिन केंद्रों के बाहर पुलिस बल अलर्ट रहा। सघन चेकिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन


रिठौरा स्थित दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दूसरी पाली में अजब मामला सामने आया। यहां बरेली की छात्रा दूसरी पाली में परीक्षा देने पहुंची, जबकि उसे पहली पाली में आना था। जब गेट पर उसका प्रवेश पत्र चेक किया गया तो निरीक्षक हैरान रह गए। उन्होंने उसे प्रवेश देने से रोक दिया। इस पर वह फूट-फूटकर रोने लगी। उसे बताया गया कि उसकी परीक्षा पहली पाली में थी। जब उसने प्रवेश पत्र ध्यान से पढ़ा, तब उसे अपनी गलती का अहसास हुआ। इसके बाद वह मायूस होकर वापस चली गई। 
विज्ञापन


ये रोडवेज का टिकट नहीं है: ग्राहक का सिर भी चकराया, जब शराब की बोतल खरीदने पर मिला ऐसा बिल
विज्ञापन
विज्ञापन

 

शहर में 33 केंद्रों पर हुई परीक्षा 
सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए शहर में 33 और देहात में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र तक पहुंचने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रवेशपत्र पर दर्ज कॉलेजों की जियो टैगिंग कराई गई। ताकि अभ्यर्थी गूगल मैप और वेबसाइट से केंद्र खोज सकें। निगरानी के लिए 52 स्टेटिक और 17 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए थे।

पहले दिन पकड़े गए थे चार सॉल्वर 
जिले में एसटीएफ ने शनिवार को सिपाही भर्ती परीक्षा में अलीगढ़ के सॉल्वर गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया था। इनमें बदायूं का भी एक युवक शामिल है। उनके पास से नौ ब्लूटूथ उपकरण, सात मोबाइल फोन, छह परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र, कार व अन्य कागजात बरामद हुए। इसके चलते दूसरे दिन कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा संपन्न कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed