फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Constable post photo on social media in inspector uniform

'सिंघम स्टाइल' पड़ा भारी: पुलिसकर्मी ने सोशल मीडिया पर डाली यह तस्वीर, सच जानकर अफसर रह गए हैरान

Thu, 13 Jul 2023 07:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 13 Jul 2023 07:04 PM IST
सार

बदायूं में एक सिपाही को सोशल मीडिया पर दरोगा की वर्दी में फोटो डालना भारी पड़ गया। एसएसपी ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। वहीं सिपाही के खिलाफ एक महिला ने भी तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Constable post photo on social media in inspector uniform
दरोगा की वर्दी पहने सिपाही राघव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उसावां थाने में तैनात सिपाही राघव को दरोगा की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ा गया। जानकारी होने पर एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने उसे लाइनहाजिर कर दिया। इससे पहले सिपाही को एलआईयू भेजा गया था, लेकिन बुधवार को उसे पुलिस लाइन भेज दिया गया। एसएसपी ने मामले की जांच एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव को सौंपी है। थाना पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


सिपाही राघव उसावां थाने की हडौरा पुलिस चौकी पर तैनात था। बुधवार को सोशल मीडिया पर उसके कुछ फोटो वायरल हुए। बताया जा रहा है कि वह एक फोटो में वह दरोगा की वर्दी पहने  हुए था। शुरुआती दौर में स्थानीय लोग फोटो देखकर सिपाही को पहचान नहीं पाए लेकिन वर्दी वाले फोटो के साथ उसका एक और फोटो वायरल हुआ, जिसमें वह सिपाही की वर्दी पहने था और आंखों पर काला चश्मा लगा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- देवर ने भाभी को बना लिया पत्नी: 19 साल जेल में रहा पति, घर लौटा तो न जोरू मिली न जमीन; भाई बना दुश्मन
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फोटो को देखकर लोग हैरान रह गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिपाही कभी-कभी दरोगा की वर्दी पहनकर क्षेत्र में भ्रमण करता हुआ भी देखा गया। कुछ लोगों ने उसे वाहन चेकिंग करते हुए भी देखा। यह फोटो वायरल होते हुए एसएसपी डॉ. ओपी सिंह के पास पहुंच गए। सिपाही की हरकत से वो भी हैरान रह गए। ऐसे में उन्होंने सिपाही को मंगलवार को चौकी से हटाकर एलआईयू भेज दिया लेकिन बुधवार सुबह उसे लाइन हाजिर कर दिया।

महिला ने भी सिपाही के खिलाफ दी तहरीर

एक दिन पहले थाना क्षेत्र के गांव अभिगांव निवासी रजनीश पत्नी ब्रजमोहन ने एसएसपी कार्यालय आकर सिपाही  के खिलाफ शिकायत की। उसका आरोप था कि सिपाही कुछ लोगों को लेकर उसके घर में घुस आया था। उसके पति ब्रजमोहन को पकड़ लिया। 

ये भी पढ़ें- दुस्साहस: महिला के घर में घुसा युवक, उतारे कपड़े; धमकी दी- तू मेरी न हो सकी तो परिवार सहित जान से मार दूंगा

उसने छुड़ाने की कोशिश की तो उसके साथ अभद्रता की। वह ब्रजमोहन को पकड़कर पुलिस चौकी ले गया। वहां उसके साथ  मारपीट की और उसे छोड़ने के बदले 30 हजार रुपये मांगे। महिला ने सिपाही पर दरोगा की वर्दी पहनकर वसूली करने का भी आरोप लगाया।

सीओ बोले- मामले की करा रहे हैं जांच

दातागंज सीओ कर्मवीर सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी है। महिला ने उसके खिलाफ शिकायती पत्र दिया है। इसकी जांच कराई जा रही है। थाना पुलिस भी जांच कर रही है। हमने एसओ से कहा है कि वह जल्द इसकी जांचकर रिपोर्ट पेश करे। इसके अलावा हम भी मामले की छानबीन करेंगे और उसकी रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को देंगे।

ये भी पढ़ें- हैवानियत: दुष्कर्म में नाकाम होने पर किया था दो महिलाओं का कत्ल, फिर शवों के साथ किया घिनौना काम

एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि सिपाही का दरोगा की वर्दी पहने हुए फोटो वायरल हुआ है। इस मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी है। फिलहाल सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed