फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Consolidation office clerk arrested taking bribe of Rs ten thousand in bareilly

Bareilly News: चकबंदी अधिकारी का बाबू 10 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने की कार्रवाई

Tue, 13 Aug 2024 04:08 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 13 Aug 2024 04:08 PM IST
सार

शासन की सख्ती के बावजूद सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार खत्म नहीं हो रहा है। आए दिन रिश्वतखोरी के मामले सामने आ रहे हैं। बरेली में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को चकबंदी अधिकारी के बाबू अभय सक्सेना को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। 

विज्ञापन
Consolidation office clerk arrested taking bribe of Rs ten thousand in bareilly
आरोपी बाबू अभय सक्सेना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के किला क्षेत्र निवासी बुजुर्ग दंपती का नाम खतौनी पर चढ़ाने के बदले दस हजार रुपये रिश्वत लेते बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी के बाबू अभय सक्सेना को एंटी करप्शन टीम ने गिरफ्तार किया है। बाबू ने पचास हजार रुपये मांगे थे। दस हजार की पहली किस्त दफ्तर में लेते लेते हुए अभय को पकड़ा गया।

विज्ञापन


अभय सक्सेना चकबंदी बंदोबस्त अधिकारी के कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक है। जिला पीलीभीत बरखेड़ा निवासी सुनील ने एंटी करप्शन सीओ यशपाल सिंह से शिकायत की थी कि वह किला निवासी सुधा अग्रवाल पत्नी विजय अग्रवाल के यहां बतौर मैनेजर कार्यरत हैं। बताते हैं कि विजय अग्रवाल का परिवार ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में है।
विज्ञापन


50 हजार रुपये मांगी थी रिश्वत 
सुनील ने बताया कि मोहनपुर स्थित गाटा संख्या 111 की जमीन का पर्चा 45 मिल चुका है। पर्चे के क्रम में सुधा काफी समय से खतौनी में अपना नाम अंकित कराने के लिए प्रयास कर रही हैं। खतौनी में नाम चढ़ाने के बदले अभय सक्सेना ने पचास हजार रुपये रिश्वत की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन की टीम ने मंगलवार को रिश्वत की पहली दस हजार रुपये की किस्त लेते हुए अभय सक्सेना को चकबंदी अधिकारी के कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया। अभय के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

सीओ एंटी करप्शन यशपाल सिंह ने बताया कि यदि सरकारी कार्यालयों में कोई अधिकारी या कर्मचारी शासकीय कार्य के बदले घूस मांग रहा है तो उसकी शिकायत एंटी करप्शन के दफ्तर में आकर कर सकते हैं। इसके अलावा सीओ एंटी करप्शन के मोबाइल नंबर 9454405475 व प्रभारी निरीक्षक एंटीकरप्शन के मोबाइल नंबर 9454401653 पर भी सूचनाएं दी जा सकती हैं। 

रोज कमाता था पचास हजार, आलीशान घर बनाया
प्रेमनगर के गुलाबनगर चौधरी का मूल निवासी अभय सक्सेना सामान्य परिवार से जुड़ा है। बावजूद वह चकबंदी विभाग में अफसरों के वरदहस्त से रोज कम से कम 50 हजार रुपये अलग से कमाई कर रहा था। इसका प्रमाण गिरफ्तारी के बाद उसकी तलाशी से मिला।

उसके पास 37 हजार रुपये और मिले। एंटी करप्शन टीम ने सारी रकम जब्त कर ली। माना गया कि उसे यह रकम भी कोई काश्तकार देकर गया था। अब वह इज्जतनगर थाना क्षेत्र की कर्मचारी नगर ऑफिसर्स कॉलोनी में आलीशान घर बनाकर रह रहा है। एंटी करप्शन टीम ने घर की तलाशी लेकर पड़ोसियों से भी बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed