{"_id":"60d23bdd8ebc3e2dae2ca49e","slug":"congressmen-going-to-protest-were-stopped-by-the-police-quarrel-bareilly-news-bly4506463159","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदर्शन करने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक
विज्ञापन
पुलिस से नोकझोंक करते कांग्रेसी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के संबंध में सचिव को देना था ज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद के संबंध में जिला कांग्रेस की ओर से धरना प्रदर्शन और मंडी सचिव को ज्ञापन देना था। जैसे ही कांग्रेसी कार्यालय से निकले, शहामतगंज में ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर जिलाध्यक्ष की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। फिर वहीं पर नारेबाजी करते हुए कांग्रेसी लौट गए।
कार्यालय पर सभा में जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस साल कुल उत्पादित गेहूं के मात्र 14 प्रतिशत हिस्से की सरकारी खरीद हुई है। गांवों के क्रय केंद्र बंद हैं और किसानों से कम गेहूं खरीदा जा रहा है। कमर तोड़ महंगाई और कारोना से जूझ रहे किसानों को खरीद में राहत देने और गेहूं खरीद की तिथि बढ़ाने की जरूरत है। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेसी मंडी सचिव से मिल कर कहना चाहते थे कि गेहूं क्रय केंद्रों को बंद न किया जाए और तिथि आगे बढ़ाई जाए। जिला प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा कि सरकार मनमानी पर उतर आई है। शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने पर भी विपक्ष की आवाज दबाना चाहती है। इस दौरान दिनेश दद्दा, जुनेद हसन, जिया उर रह मान, सुनील मंचंदा, महावीर गुप्ता, मंजूर अंसारी आदि शामिल रहे।