फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Congressmen from Bareilly reached the assembly siege movement

Bareilly News: विधानसभा घेराव आंदोलन में पहुंचे बरेली के कांग्रेसी

Wed, 18 Feb 2026 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 18 Feb 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Congressmen from Bareilly reached the assembly siege movement

विज्ञापन
बरेली। जिले की पुलिस को चकमा देकर कांग्रेस कार्यकर्ता लखनऊ पहुंचने में सफल रहे। वहां विधानसभा घेराव के दौरान लगभग दो घंटे तक प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद पुलिस ने सभी कांग्रेसजनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उन्हें इको गार्डन ले जाया गया, जहां गिरफ्तारी के बाद शाम तक रिहा कर दिया गया। यह सभी कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा के नेतृत्व में लखनऊ पहुंचे थे। जबकि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशफाक सकलैनी सहित कई कांग्रेसजनों को पुलिस ने दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया था। कांग्रेस प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने बताया कि यहां से सभी कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आह्नान पर लखनऊ गए थे। विधानसभा घेराव आंदोलन में मुख्य रूप से उल्फत सिंह कठेरिया, दिनेश कुमार वाल्मीकि, विनोद कुमार, ओम प्रकाश, जितेंद्र सिंह, रविंद्र प्रसाद, सतीश कुमार सहित अनेक कार्यकर्ता रेल मार्ग से लखनऊ पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed