फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Computer operator sexually assaulted girl students in government school in Shahjahanpur

स्कूल में छात्राओं का यौन शोषण: कंप्यूटर टीचर करता था अश्लील हरकतें; शौचालय में मिलीं आपत्तिजनक वस्तुएं

Mon, 15 May 2023 11:46 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 15 May 2023 11:46 AM IST
सार

स्कूल में तैनात कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था। पुलिस ने आरोपी टीचर, उसके सहयोगी प्रधानाचार्य और एक सहायक शिक्षिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रधानाचार्य और शिक्षिका को निलंबित कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Computer operator sexually assaulted girl students in government school in Shahjahanpur
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर के तिलहर क्षेत्र के एक जूनियर हाईस्कूल में कंप्यूटर अनुदेशक ने कई छात्राओं से अश्लील हरकतें कीं। इस मामले में पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। रविवार को प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका को निलंबित कर दिया गया। विभाग ने आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक स्कूल का कंप्यूटर अनुदेशक मोहम्मद अली स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं से अश्लील हरकतें करता था। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार और सहायक अध्यापक साजिया भी उसका साथ देती थीं। मोहम्मद अली 12 से अधिक छात्राओं से अश्लील हरकतें कर चुका है। 12 मई को स्कूल बंद होने के बाद छात्राओं ने यह बात अपने परिवार में जाकर बताई थी। 
विज्ञापन


जानकारी होने पर अभिभावकों ने शनिवार को स्कूल में हंगामा किया था। स्कूल के शौचालय में आपत्तिजनक वस्तुएं मिलने से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक की पिटाई भी की। मौके पर पहुंची पुलिस कंप्यूटर अनुदेशक, प्रधानाध्यापक और एक सहायक अध्यापिका को थाने ले आई। ग्राम प्रधान की ओर से आरोपी कंप्यूटर अनुदेशक, प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापिका के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाने में अभिभावकों का हंगामा

छात्राओं से अश्लील हरकतें करने के मामले में रविवार को आरोपी शिक्षकों के सामने ही पीड़ितों के बयान दर्ज करने पर अभिभावक भड़क गए। उन्होंने थाने में पुलिस पर आरोपियों से सांठगांठ करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत किया और छात्राओं को मेडिकल के लिए भेजा।

इंचार्ज व सहायक अध्यापक निलंबित

बीएसए कुमार गौरव ने बताया कि मामले में इंचार्ज प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। कंप्यूटर अनुदेशक की सेवा समाप्ति की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। मामले की जांच वह खुद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तथ्यों को छिपाने के मामले में अन्य स्टाफ पर भी कार्रवाई होगी।

सीओ तिलहर प्रियांक जैन ने बताया कि स्कूल में बच्चों के साथ हुई घटना की जांच की जा रही है। आरोपियों से भी पूछताछ हो रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है और उन्हें जेल भेजा जाएगा। पुलिस पर लगाए जा रहे आरोप बेबुनियाद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed