{"_id":"58ebdc674f1c1b9c36cf5dbc","slug":"colonizer-sold-and-sold-the-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालोनाइजर ने तालाब पाटकर बेच दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालोनाइजर ने तालाब पाटकर बेच दिया
बरेली।
Updated Tue, 11 Apr 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
Colonizer sold and sold the pond
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया सूफी कौंसिल ने डीएम से शिकायत करके कालोनाइजर मोहम्मद आरिफ पर तालाब पाटकर करोड़ों की सरकारी जमीन बेच देने का आरोप लगाया है। डीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
सूफी कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष शाह रईस मियां कादरी ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि फाइक इन्कलेव में चौदह तालाब थे। कॉलोनाइजर मोहम्मद आरिफ ने इनमें से ज्यादातर तालाबों को पाटकर बेच दिया जबकि एडीएम ने जांच कराने के बाद तहसीलदार को जमीन को कब्जा मुक्त कराने के आदेश किए थे। तहसीलदार ने उस फाइल को ही दबा दिया। इसके पीछे कई वजह रहीं। कालोनाइजर ने बचाने के एवज में कई अफसरों को जमीन देकर कोठियां बनवा दी गईं। जिन लोगों ने कालोनाइजर के खिलाफ आवाज उठाने की कोशिश की, उसे पुलिस से जेल भिजवाने की धमकी देकर मुंह बंद कर दिया। रईस मियां का आरोप है कि उन्होंने जहां भी शिकायत की वहीं कालोनाइजर ने अधिकारियों को मैनेज करके जांच ठंडे बस्ते में डलवा दी। उनका कहना है कि नई सरकार में कुछ उम्मीद है। कॉलोनाइजर से सरकारी जमीन को मुक्त कराया जाए।