फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   CNG Capsule Leaks on Lalphatak Flyover in Bareilly

Bareilly News: लालफाटक फ्लाईओवर पर सीएनजी कैप्सूल से हुआ गैस रिसाव, चालक की सूझबूझ से टला हादसा

Thu, 21 May 2026 12:47 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 21 May 2026 12:47 PM IST
सार

बरेली के कैंट इलाके में लालफाटक फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सीएनजी कैप्सूल से भरे कैंटर में गैस रिसाव होने लगा। चालक ने तुरंत कैंटर को रोक दिया और पुलिस व कंपनी को सूचना दी। मौके पर पहुंची कंपनी की टीम ने रिसाव रोका तो यातायात सुचारू हो सका। 

विज्ञापन
CNG Capsule Leaks on Lalphatak Flyover in Bareilly
सड़क किनारे खड़ा सीएनजी कैप्सूल लदा कैंटर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट इलाके में लालफाटक फ्लाईओवर पर बृहस्पतिवार सुबह करीब सवा दस बजे सीएनजी कैप्सूल से भरे कैंटर में गैस रिसाव शुरू हो गया। फ्लाईओवर पर तेज आवाज के साथ गैस निकलता देख राहगीरों और वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात रोक दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। 20 मिनट बाद स्थिति नियंत्रित हुई। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बदायूं जिले के कुंवरगांव थाने के गांव सिगोही निवासी कृपाल ने शाहजहांपुर के पिपरौला प्लांट से गाड़ी में सीएनजी लोड कराई थी। इसे लेकर वह बदायूं के हमीदी पेट्रोल पंप पर जा रहा था। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही चालक को गैस रिसाव का आभास हुआ। उसने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को किनारे खड़ा कर दिया और तुरंत पुलिस व संबंधित कंपनी को सूचना दी। 
विज्ञापन


इसके बाद कैंट थाने के इंस्पेक्टर क्राइम भारत सिंह टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने आसपास के लोगों को हटाया और यातायात डायवर्ट कर दिया। मौके पर पहुंची टीम ने काफी देर तक रिसाव रोकने का प्रयास किया। गैस का दबाव कम होने के बाद स्थिति सामान्य हो सकी। घटना के दौरान लोग दहशत में फ्लाईओवर से दूर भागते नजर आए। राहत की बात रही कि कोई हादसा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवागमन बंद होने से धूप में राहगीर बेहाल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गैस रिसाव के चलते कुछ देर तक फ्लाईओवर पर सन्नाटा जैसा माहौल बन गया। पुलिसकर्मी लगातार लोगों को वाहन बंद रखने और दूरी बनाए रखने की सलाह देते रहे। लाल फाटक क्षेत्र यातायात दबाव वाला इलाका माना जाता है। फ्लाईओवर और आसपास के मार्गों पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है, हालांकि फ्लाईओवर बनने के बाद काफी राहत मिली है। आवागमन बंद होने से लोग गर्मी से बेहाल दिखे। 

पिछले दिनों भी लीक हुआ था कैप्सूल
इससे पहले कैंट क्षेत्र में अक्षर विहार पार्क के पास भी सीएनजी कैप्सूल से गैस रिसाव की घटना हो चुकी है। उस समय भी पुलिस और तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed