{"_id":"5f67ab1c8ebc3eb73e19e536","slug":"cm-yogi-vc-on-development-works-bareilly-news-bly420543034","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधि और प्रशासन संवाद स्थापित कर कराएं विकास कार्य: मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधि और प्रशासन संवाद स्थापित कर कराएं विकास कार्य: मुख्यमंत्री योगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा की। जनप्रतिनिधियों से भी फीडबैक लेते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारी आपस में संवाद करके और तालमेल बनाकर विकास कार्यों के तेजी से पूरा कराएं। निर्माण कार्य में देरी और गुणवत्ता में कमी पर संबंधित अफसर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग रविवार देर रात तक चली। मुख्यमंत्री ने समीक्षा के दौरान जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि विकास कार्यों को गुणवत्तापरक और समयबद्धता के साथ पूरा करें। परियोजनाओं और विकास कार्यों में मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जनप्रतिनिधि और प्रशासन के बीच अच्छा संवाद स्थापित करते हुए स्थानीय स्तर पर कार्यों को पूरी तत्परता, लगन, कर्मठता के साथ कराने पर जोर दिया।
डीएम पुलकित खरे ने बताया कि 90.28 करोड की कुल पांच परियोजनाएं तीन सेतु निर्माण, एक राजकीय महाविद्यालय और एक राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय निर्माणाधीन हैं। तीन में से दो सेतुओं का निर्माण जून 2021 और एक का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूरा कराया जाएगा। 11.70 करोड की लागत से बिलसंडा में निर्माणाधीन राजकीय महाविद्यालय का कार्य 98 प्रतिशत पूरा होने की जानकारी देते हुए कहा कि अक्तूबर 2020 तक इसे भी पूरा कराया जाएगा। माधोटांडा में 12.72 करोड से निर्माणाधीन राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय भी 80 प्रतिशत बन चुका है। छह महीने में यह भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवासीय योजना ग्रामीण को लेकर डीएम ने बताया कि वर्ष 2019.20 को 2622 आवासों का वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हुआ था। अब तक 2575 आवासों का निर्माण हो चुका है। नई सड़कों के निर्माण से जुड़े 71 कार्य स्वीकृति हुए थे, 30 सड़कों का निर्माण हो चुका है। शेष सड़कों पर कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। चौड़ीकरण के अंतर्गत दो कार्य (23.70 किलोमीटर) स्वीकृत हुए थे, जिसके सापेक्ष 20.50 किलोमीटर लंबाई का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, शेष कार्य प्रगति पर है। पेयजल योजना में 15 में से 11 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 721 ग्राम पंचायतों में से 697 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बनाए जा रहे हैं।
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की समीक्षा के दौरान माह अगस्त 2020 तक लक्षित मानव दिवस 15.79 लाख के सापेक्ष 26 लाख मानव दिवस सृजित किये गए हैं, जो लक्ष्य का 165 प्रतिशत है। कोरोना काल के दौरान अधिक से अधिक प्रवासी मजदूरों को मनरेगा योजना के तहत रोजगार दिया गया। विधायक बीसलपुर रामसरन वर्मा, विधायक सदर संजय सिंह गंगवार, विधायक बरखेड़ा, किशनलाल राजपूत, विधायक पूरनपुर बाबूराम पासवान, जिलाधिकारी पुलकित खरे, सीडीओ श्रीनिवास मिश्र आदि मौजूद रहे।