{"_id":"69377640f34e015e5201c38c","slug":"cm-yogi-adityanath-will-visit-bareilly-on-december-11-2025-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: मुख्यमंत्री योगी 11 दिसंबर को करेंगे बरेली का दौरा, अफसरों ने शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: मुख्यमंत्री योगी 11 दिसंबर को करेंगे बरेली का दौरा, अफसरों ने शुरू की तैयारी
Tue, 09 Dec 2025 06:37 AM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 09 Dec 2025 06:37 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 दिसंबर को बरेली का दौरा करेंगे। वह शहर में मंडलीय समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति जानेंगे। मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर अफसरों ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 दिसंबर को मंडलीय समीक्षा बैठक के लिए बरेली का दौरा करेंगे। मुरादाबाद जाने के दौरान उन्होंने सोमवार को बरेली एयरपोर्ट पर चेंजओवर किया। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए मौजूद जनप्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं से मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) को लेकर कोई कोर-कसर न छोड़ें।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता यह देखें कि एसआईआर का फॉर्म भरने से कोई पात्र मतदाता बचने न पाए। 11 दिसंबर तक घर-घर संपर्क कर एसआईआर का फॉर्म पात्र मतदाताओं से भरवाएं। कहीं कोई दिक्कत आए तो एसआईआर के काम में लगे अफसरों से बातचीत कर उसका समाधान कराएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरसंभव प्रयास यह करें कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को जरूर मिले। मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, महापौर उमेश गौतम, एमएलए डीसी वर्मा, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, सांसद प्रतिनिधि दुष्यंत गंगवार सहित अन्य नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन