फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   cm yogi Adityanath UP gram prahari salary increase 3500 rupees and cashless medical facility

ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात: एक हजार रुपये मानदेय बढ़ा, इस सुविधा का भी मिलेगा लाभ; सीएम योगी ने किया एलान

Tue, 13 Oct 2026 01:43 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Tue, 13 Oct 2026 01:43 PM IST
सार

दिवाली से पहले प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात मिली है। अब ग्राम प्रहरियों को 3500 रुपये मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ भी मिलेगा। मंगलवार को बरेली में आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने इसका एलान किया। 

विज्ञापन
cm yogi Adityanath UP gram prahari salary increase 3500 rupees and cashless medical facility
सीएम योगी ने ग्राम प्रहरियों को किया संबोधित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दिवाली से पहले प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को बड़ी सौगात दी। उन्होंने बरेली पुलिस लाइन मैदान में आयोजित कार्यक्रम के मंच से ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ाने की घोषणा की। अब उनका मानदेय 2500 रुपये से बढ़कर 3500 रुपये होगा। इसके साथ ही, ग्राम प्रहरियों और उनके परिवार को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा भी मिलेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश बदल चुका है और बरेली इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले त्योहारों पर उपद्रव होते थे। अब लोग सुरक्षित माहौल में पर्व मना रहे हैं। आज मंदिरों में भीड़ उमड़ रही है और उत्सव का माहौल है। यह माहौल लोगों के विश्वास के कारण है कि वे सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने इस बदलाव को सामूहिक प्रयास से संभव बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली में सीएम योगी बोले: पहले जो रहनुमा थे, वही चोर थे, अब यूपी सुरक्षित; ग्राम प्रहरियों को दी बड़ी सौगात

एक हजार रुपये मानदेय बढ़ा 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पुलिस को अच्छी ट्रेनिंग मिल रही है। इन सुविधाओं का लाभ होमगार्ड, पीआरडी और ग्राम प्रहरियों को भी मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि 2017 से पहले ग्राम प्रहरियों का मानदेय 1500 रुपये था। उनकी सरकार ने 2019 में मानदेय बढ़ाकर 2500 रुपये किया था। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब यह मानदेय 3500 रुपये कर दिया गया है। ग्राम प्रहरी अपने गांव में रहकर सूचना एकत्र करें और अपने थानाध्यक्ष या दरोगा को उपलब्ध करा दें। सीएम योगी ने गांव में ग्राम प्रहरियों की भूमिका को सीसीटीवी की तरह बताया।

Trending Videos

cm yogi Adityanath UP gram prahari salary increase 3500 rupees and cashless medical facility
सीएम योगी ने ग्राम प्रहरियों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

उत्कृष्ट ग्राम प्रहरियों का सम्मान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार सुबह करीब 11:20 बजे पुलिस लाइन मैदान पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के मंच पर अपर मुख्य सचिव गृह संजय प्रसाद और डीजीपी राजीव कृष्ण भी मौजूद थे। ग्राम प्रहरियों के योगदान पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई गई। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति
मंच पर कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, वन मंत्री अरुण कुमार उपस्थित थे। कैबिनेट मंत्री एवं राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह, सांसद छत्रपाल गंगवार, राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार और मेयर उमेश गौतम आदि भी मौजूद थे। डीजीपी राजीव कृष्ण ने सुरक्षा में ग्राम प्रहरियों के योगदान की सराहना की। कैबिनेट मंत्री और राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह ने क्षेत्रीय बोली में कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने ग्राम प्रहरियों के महत्व पर जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed