{"_id":"57ae1f944f1c1be060ee4710","slug":"cm-gave-the-go-ahead-for-the-bridge-to-paharganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने दे दी पहाड़गंज के लिए पुल को हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने दे दी पहाड़गंज के लिए पुल को हरी झंडी
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sat, 13 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़गंज में जुगाड़ू पुल पर हो रही मौतों की गूंज लखनऊ तक पहुंची तो मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को नकटिया नदी पर पहाड़गंज के लोगों के लिए पुल निर्माण कराने की मंजूरी दे दी है। तकनीकी कारणों से यह पुल मौजूदा जुगाड़ के पुल से एक किलोमीटर दूर एग्जीक्यूटिव क्लब के निकट महानगर और बिचपुरी के बीच बनेगा। सीएम ने इसके लिए फोन भी किया। जिसके बाद डीएम गौरव दयाल, पीडब्लूडी के एक्सईएन तथा अन्य तकनीकी अधिकारी रात तक यहां जमे रहे और नापजोख की। तीन दिन के अंदर इस पुल का एस्टीमेट बनाने की जिम्मेदारी राज्य सेतु निगम को सौंपी गई है। उसी के बाद शासन सेे धनराशि मांगी जाएगी। पुल के निर्माण को शासन से धनराशि रिलीज होने में देरी हुई तो बीडीए से निर्माण कराया जा सकता है।
पहाड़गंज गांव से शहर की ओर जाने वाले जुगाड़ के पुल से गिरकर साइकिल सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। अब तक इस पुल से गिरकर आठवीं मौत होने के कारण अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसे डीएम ने गंभीरता से लिया और पीडब्लूडी के एक्सईएन के के पाहूजा को एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए गए थे। पीडब्लूडी इस पुल का एस्टीमेट तैयार कर ही रही थी तभी शुक्रवार को सुबह सीएम अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि इस गांव के लोगों की सुविधा के लिए जल्दी ही पुल बनेगा। इस पुल को बनाने के बारे में उन्होंने डीएम गौरव दयाल से फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि जल्दी ही प्रस्ताव शासन को भेजें।
सीएम के इस निर्देश के बाद प्रशासनिक अधिक ारियों का काफिला जुगाड़ वाले पुल और घटना स्थल पर पहुंच गया। यहां करीब दो घंटे तक नाप जोख होती रही। पुल की लंबाई 55 मीटर से अधिक होने के कारण पीडब्लूडी ने निर्माण कराने से हाथ खड़े कर दिए। पीडब्लूडी के एक्सईएन का कहना है कि 55 मीटर से अधिक लंबाई का पुल बनाने के लिए सेतु निगम अधिकृत है। उसी के बाद सेतु निगम के अधिकारियों ने डीएम के साथ जुगाड़ वाला पुल देखा। नाप-जोख करने के बाद दो दिन के अंदर पुल का एस्टीमेट और डिजायन तैयार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
इस तरह बनेगा पुल
शहर की ओर से जिस स्थान पर पुराना पुल उतर रहा है वहां पर महानगर कालोनी का रास्ता है। इसलिए उस स्थान पर तकनीकी दृष्टि से पुल नहीं बन सकता। तकनीकी अधिकारियों की टीम ने शहर की ओर पुल उतारने के लिए कई जगह देखीं। उसी के बाद सहमति बनी कि एग्जीक्यूटिव क्लब वाली रोड पर यह पुल उतरेगा। जो कि मौजूदा पुल से करीब एक किलोमीटर दूर होगा लेकिन वहां की जनता के लिए बेहतर है। पुल की लंबाई 65 मीटर, चौड़ाई चार से पांच मीटर तक हो सकती है। इस का लाभ पहाड़गंज के अलावा खजुरिया तथा भोजीपुरा के आसपास के गांवों के रहने वालों को मिलेगा।
जमीन की बढ़ जाएगी कीमत
पुल न होने के कारण पहाड़गंज तथा आसपास की जमीन के रेट नहीं बढ़ पा रहे थे लेकिन अब इस पुल का निर्माण होने से महानगर तथा भोजीपुरा के दर्जन भर गांवों की जमीन के रेट में इजाफा हो जाएगा।
‘अगले सप्ताह पुल का एस्टीमेट शासन को मंजूरी और धनराशि रिलीज कराने के लिए भेज दिया जाएगा। उम्मीद है कि जल्द ही निर्माण शुरू होगा। प्रयास उसी स्थान पर पुल बनाने के थे लेकिन पर्याप्त जगह न होने के कारण पुल बनाने का स्थान बदलना पड़ रहा है। अब यह पुल आशीष रायल पार्क और बिचपुरी गांव के निकट बनेगा।’
- गौरव दयाल, डीएम