फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cloudy clouds ... it may rain

छाएंगे बादल... हो सकती है बारिश भी

Tue, 16 Jun 2020 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
Cloudy clouds ... it may rain
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सोमवार को हवा की दिशा बदलने से बादलों का जमावड़ा नहीं लगा
विज्ञापन

गर्मी से नहीं मिली निजात, पसीने से तरबतर हुए लोग

बरेली। दो दिन से चल रहा हल्की बारिश का सिलसिला सोमवार को रुक गया। हवा की दिशा बदली तो आसमान से बादलों का जमावड़ा भी हट गया। मौसम में आए बदलाव से गर्मी अपने जोर पर रही और लोग पसीने से तरबतर रहे। हालांकि, मौसम विज्ञानियों का कहना है कि गर्मी के प्रकोप के बीच फिर से बादल छा सकते हैं और बारिश होने के भी आसार हैं।

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, रविवार की सुबह हुई बारिश के बाद शाम को फिर से बारिश की उम्मीद थी। मगर हवा की दिशा पूर्व उत्तर पूर्व होने से बादलों का जमावड़ा नहीं लग सका। लिहाजा, राहत की उम्मीद लगाए लोग मायूस हो गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी मामूली बादल ही शहर पर मंडराते रहे। निम्न वायुदाब न बनने की वजह से हल्की तेज हवा भी बादलों के एकजुट होने पर बाधा बनी रही। जिसके चलते बारिश नहीं हो सकी और लोग उमस से बेहाल हुए। उन्होंने बताया कि हफ्ते भर तक बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। गर्मी और उमस के बीच बारिश भी होने की संभावना है। सोमवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री अधिक 36.2 डिग्री और न्यूनतम 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed