फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clouds and rain till afternoon, then bright sunshine came out

Bareilly News: दोपहर तक बादल और बारिश, फिर निकली चटक धूप

Thu, 07 Aug 2025 03:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
Clouds and rain till afternoon, then bright sunshine came out
बरेली। शनिवार रात से जारी बादलों के मंडराने और बारिश का दौर बुधवार की दोपहर थमा। चार दिन बाद धूप निकली। दिन का पारा पांच डिग्री बढ़त के साथ 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने बृहस्पवितार को धूप निकलने और बादल छाने का अनुमान जताया है। बुधवार की सुबह बारिश के साथ हुई। दोपहर एक बजे तक शहर में खंडित रिमझिम का दौर रहा। फिर धूप निकली। शाम को आसमान साफ रहा और हवा हल्की ठंड का अहसास कराती रही। न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री कम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक विक्षोभ अभी बरकरार है। चार दिन से बारिश की वजह से उच्च वायुदाब का क्षेत्र बनने लगा है, जिससे अब बादलों का जमावड़ा होने पर भी झमाझम बारिश के आसार कम हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed