फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Cloth merchant threw son of business leader from roof of hotel In Bareilly

Bareilly News: अभद्रता का विरोध करने पर व्यापारी नेता के बेटे को होटल की छत से फेंका, हालत गंभीर

Sun, 21 Apr 2024 09:11 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 21 Apr 2024 09:11 PM IST
सार

बरेली के पीलीभीत बाईपास स्थित एक नामी होटल में सगाई समारोह के दौरान कपड़ा व्यापारी और उसके बेटे ने नशे की हालत में व्यापारी नेता के बेटे को छत से फेंक दिया। जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Cloth merchant threw son of business leader from roof of hotel In Bareilly
व्यापारी नेता के बेटे को छत से फेंका - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के होटल रेडिसन में व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल के बेटे को कपड़ा व्यापारी और उसके बेटे ने नशे की हालत में छत से नीचे फेंक दिया। करीब 25 फिट नीचे बेसमेंट में गिरे युवक को गंभीर चोटें आई हैं और उसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। आरोपियों के खिलाफ इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट कराई गई है। घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


प्रेमनगर के राजेंद्र नगर निवासी संजय अग्रवाल व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं। उनके बेटे सार्थक अग्रवाल स्वास्थ्य संबंधी उपकरणों का व्यापार करते हैं। शनिवार को सार्थक एक परिचित व्यापारी के बेटे के तिलक समारोह में शामिल होने पीलीभीत बाईपास स्थित होटल रेडिसन गए थे। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


नशे की हालत में थे आरोपी 
सार्थक के साथ उनके दोस्त तुषार मित्तल और नंदीकर सक्सेना भी थे। समारोह के दौरान जनकपुरी निवासी कपड़ा व्यापारी सतीश अरोड़ा और उसका बेटा रिदिम अरोड़ा नशे की हालत में सार्थक से अभद्रता करने लगे। सार्थक के विरोध करने पर दोनों ने उसकी पिटाई की और पहली मंजिल से उसे बेसमेंट में फेंक दिया।  

सार्थक के दोस्त नंदीकर को भी नीचे फेंकने की कोशिश की गई। आरोप है कि बेहोश होने के बाद भी रिदिम ने उनपर लात घूंसे बरसाए और जान से मारने की नियत से तमंचा निकाल लिया। व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने इज्जतनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने सतीश और रिदिम पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

रेडिसन होटल के पीआरओ अमित शर्मा ने बताया कि हमारे यहां पार्टी आयोजित की गई थी। यह विवाद आयोजक पक्ष के मेहमानों के बीच हुआ था, इसका होटल प्रबंधन से कोई लेना-देना नहीं है। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रही घटना
पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने के बाद होटल के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। होटल के हर कोने में सीसीटीवी लगे हैं। इस घटना का भी सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि आरोपी पहले सार्थक और उसके दोस्तों से झगड़ा कर रहे हैं, फिर उसे खींचकर किनारे पर ले गए और बाउंड्री से नीचे फेंक दिया। 

इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि कुछ और एंगल की फुटेज निकालकर दोषियों के खिलाफ चार्जशीट लगाई जाएगी। एक अन्य वीडियो में आरोपी माफी मांगता दिख रहा है, थोड़ी देर बाद ही आरोपी पिता-पुत्र मौके से चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed