फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Clash between two groups in dispute over pumping set in Bareilly

Bareilly News: रामगंगा की कटरी में तड़तड़ाईं गोलियां, युवक पर चढ़ाया ट्रैक्टर, पांच लोग घायल

Sun, 28 Jan 2024 11:30 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jan 2024 11:30 AM IST
सार

रामगंगा कटरी के गांव खल्लपुर में शनिवार को पंपिंग सेट को लेकर हुए विवाद में फिर गोलियां तड़तड़ाईं। दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। घटना में पांच लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
Clash between two groups in dispute over pumping set in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा कटरी के गांव खल्लपुर में शनिवार को पंपिंग सेट को लेकर हुए विवाद में फिर गोलियां तड़तड़ाईं। एक युवक के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इस दौरान पांच लोग घायल हो गए। इनमें से एक की हालत गंभीर है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

 
खल्लपुर गांव में हरिराम साहू ग्राम प्रधान हैं। उनके पिता कल्लूराम ने बताया कि शनिवार को वह पंपिंग सेट लेकर खेत से घर आ रहे थे। गांव निवासी हरनाम सिंह के मकान के सामने से गुजरने के दौरान वह झगड़े पर उतारू हो गया। आरोपी ने धनेंद्र सिंह, तेजपाल सिंह, अतुल सिंह, अजय प्रताप सिंह, निखिल प्रताप सिंह के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान फायरिंग भी की। 
विज्ञापन


दोहरा हत्याकांड: 'घरवाले जबरन करा रहे थे प्रेमिका की शादी, धर्म बदलने को तैयार था...; आरोपी राशिद का कबूलनामा
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाने आईं पत्नी सुंदरवती व परिवार के दीपराज, धीरेंद्र और मोहित को भी पीटा। आरोपियों ने दीपराज के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। इससे उसके एक पैर में फ्रैक्चर हो गया। जान से मारने की नीयत से आरोपियों ने लाइसेंसी बंदूक से फायरिंग भी की। छर्रे लगने से मोहित साहू व धीरेंद्र घायल हो गए।

दीपराज की हालत गंभीर 
गोलियां चलने की आवाज पर ग्रामीण मौके की ओर दौड़े तो आरोपी भाग खड़े हुए। घायलों को फरीदपुर सीएचसी लाया गया। यहां सभी को उपचार दिया गया। हालत गंभीर देख दीपराज को बरेली के लिए रेफर किया गया है। कल्लूराम ने तहरीर देकर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, दूसरे पक्ष की मीनू ने भी ग्राम प्रधान हरिराम, कल्लूराम, दीपराज सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सीओ पहुंचे गांव
फायरिंग की सूचना पर सीओ फरीदपुर गौरव सिंह व इंस्पेक्टर रामसेवक गांव पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा पीड़ित परिवार को दिया। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed