फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Crime News Bareilly double murder accused reveals secrets during police interrogation

दोहरा हत्याकांड: 'घरवाले जबरन करा रहे थे प्रेमिका की शादी, धर्म बदलने को तैयार था...; आरोपी राशिद का कबूलनामा

Sun, 28 Jan 2024 09:15 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 28 Jan 2024 09:15 AM IST
सार

शुक्रवार रात मां-बेटे की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव बड़ा बाईपास के नजदीक खेत में मिले थे। उनके सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
UP Crime News Bareilly double murder accused reveals secrets during police interrogation
Double Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का आरोपी दूसरे समुदाय का शादीशुदा प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में आते ही हकीकत उगलने लगा। उसने कबूला कि अपनी प्रेमिका से ही शादी करने का जुनून था। उसके परिजन रोड़ा बन रहे थे। शादी की खातिर वह अपना धर्म छोड़ने को तैयार था पर प्रेमिका की मां और भाई न माने तो उसने हथौड़ा मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस खुलासे के लिए मशक्कत कर रही थी। जिस युवक पर रिपोर्ट कराई गई, उसकी लोकेशन कुछ दिन पहले से ही पंजाब में आ रही थी, जहां वह काम करता है। ऐसे में पुलिस ने दूसरे बिंदुओं पर काम शुरू कर दिया। यह भी तय था कि सामान्य तौर पर तय कराई जा रही शादी के टूटने से कोई शख्स इतना परेशान क्यों होगा कि वह लड़की के परिजनों की हत्या कर दे। पुलिस उलझन में थी कि सर्विलांस की रिपोर्ट भी मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें मृतका की बड़ी बेटी के मोबाइल ने पुलिस को खुलासे का सिरा दे दिया। करीब पांच साल से एक नंबर पर लड़की की रोज ही करीब पांच से छह घंटे बात होती थी। नंबर उसी इलाके के गांव रजपुरा माफी निवासी राशिद का था। पुलिस ने शनिवार रात दस बजे राशिद को सर्विलांस की मदद से खोज निकाला और थाने ले आई। यहां थोड़ी सी सख्ती पर उसने पूरी घटना का खुलासा कर दिया।

विज्ञापन

यह थी घटना 
इज्जतनगर क्षेत्र में शुक्रवार रात मां-बेटे की हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव बड़ा बाईपास के नजदीक खेत में मिले थे। उनके सिर पर वजनदार वस्तु से प्रहार किया गया था। मृतका के पति ने पहले अन्य पर हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस ने गहनता से जांच पड़ताल की तो पूरा मामला खुल गया। बेटी का प्रेमी राशिद मां-बेटे का कातिल निकला।

एक बच्ची का पिता है पर सवार था जुनून
राशिद ने बताया कि वह शादीशुदा है और उसकी तीन महीने की बच्ची भी है। वह महिला की बेटी से छह साल से प्यार करता है। लड़की भी उससे शादी करना चाहती थी। उसने लड़की से कह रखा था कि उसकी खातिर वह अपनी पत्नी-बेटी व परिवार को छोड़ देगा, यहां तक कि धर्म बदल लेगा। यही बात उसकी मां व भाई से कहने वह नर्सरी पर गया था पर वो लोग बहस करके उसी पर हमलावर होने लगे। वह काफी गुस्से में था और फिर उसने सोच लिया कि विरोध करने वालों को वह जिंदा नहीं छोड़ेगा। आरोपी ने बताया कि प्रेमिका भी इन दिनों अपने परिवार के दबाव में लग रही थी और उसकी कॉल नहीं उठा रही थी। इससे उसका गुस्सा और भड़क गया था।

पहले बेटे को मारा, मां भिड़ी तो हथौड़ा मारता चला गया
राशिद ने बताया कि कहासुनी में गुस्सा होकर प्रेमिका का भाई उस पर हमला करने लगा। वह भारी भरकम हथौड़ा साथ लेकर गया था। उसने युवक के सिर पर पीछे से हथौड़े से वार किया। सामने ही बेटे पर हमला होते देख महिला ने उसे पीछे से पकड़कर खींचा। महिला के नाखून उसके जिस्म में कई जगह लगे तो वह तिलमिला उठा। उसके बेटे के जमीन पर गिरते ही राशिद ने मां को निशाने पर ले लिया। महिला के सिर में ताबड़तोड़ हथौड़े मारे। तब तक हमला किया जब तक वह शांत न हो गई। उसे होश आया तो अपनी ही करतूत पर हैरान रह गया। फिर युवक का मोबाइल और हथौड़ा छुपा दिया और घर चला गया।

पहले था अंदेशा, गोली मारकर की हत्या
घटना के वक्त सिर में गोली लगने से मौत की स्थिति लग रही थी। पोस्टमॉर्टम में दोनों के सिर में गोली नहीं मिली। वजनदार चीज सिर में प्रहार कर हत्या के संकेत मिले। बर्बरता पूर्वक मारने से महिला का भेजा ही बाहर निकल आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed