फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civil Enclave will be completed by December 2018

दिसंबर 2018 तक बनकर तैयार हो जाएगा सिविल इंक्लेव

Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Sat, 10 Dec 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
Civil Enclave will be completed by December 2018
Civil Enclave will be completed by December 2018 - फोटो : बरेली, अमर उजाला
हवाई सफर का बेसब्री से इंतजार कर रहे बरेली और आसपास के लोग दो साल बाद यहां से उड़ान भर सकेंगे। दूसरे शहरों से बरेली तक की एक घंटे की यात्रा के लिए उन्हें सिर्फ ढाई हजार रुपये खर्च करने होंगे। दिसंबर 2018 तक मुड़िया अहमदनगर में सिविल इंक्लेव बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

निदेशक नागरिक उड्डयन देवेंद्र स्वरूप ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दो साल बाद हवाई सफर की सुविधा मिलने लगेगी। एक घंटे से अधिक समय वाले शहरों के लिए सामान्य किराया लगेगा। यह सुविधा बरेली के लिए रीजनल सिविल सर्विस (आरसीएस) में शामिल होेने के कारण मिल रही है। यहां के सिविल इंक्लेव में प्रति दिन दो हवाई जहाजों के उड़ान भरने और उतरने की व्यवस्था रहेगी। ज्यादा टिकट बुक होने पर हवाई जहाजों का ठहराव बढ़ सकता है।  उन्होेंने बताया कि प्रदेश के जिन चार शहरों में सिविल इंक्लेव का निर्माण हो रहा है उनमें बरेली की प्रगति अच्छी है। इलाहाबाद, कानपुर और आगरा में भी सवा दो साल के अंदर निर्माण पूरा हो जाएगा। मुरादाबाद का सिविल इंक्लेव पहले ही टल गया था, इसलिए बरेली के इस सिविल इंक्लेव का मुरादाबाद, रामपुर, हल्द्वानी, नैनीताल, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत के लोगों को फायदा मिलेगा। कुशीनगर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट अगले साल अक्तूबर तक बन तैयार हो जाएगा।  इससे पहले उन्होंने वायुसेना, एयरपोर्ट अथारिटी, प्रशासनिक और राजकीय निर्माण निगम के अफसरों की बैठक ली। इसमें बताया गया कि मुड़िया अहमदनगर की 12 एकड़ जमीन एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के हवाले की जा चुकी है। अनुबंध के तहत अब दो साल के अंदर अथारिटी को सिविल इंक्लेव का निर्माण करना है। उसी के साथ इस पर सुविधाएं संचालित हो जाएगी। दूसरी ओर अथारिटी के अधिकारियों ने बताया कि राजकीय निर्माण निगम के अधिकारी बाउंड्रीवाल का निर्माण करेंगे। टर्मिनल, पार्किंग, टैक्सी स्टेंड वे के निर्माण को ग्लोबल टेंडर हो गए हैं। मार्च से इनका निर्माण शुरू हो जाएगा जो कि डेढ़ साल में पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed