{"_id":"5fa6f7de8ebc3e9bb2207e3d","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly4262047174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से मंडी में आया आलू , अफगानिस्तान से प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से मंडी में आया आलू , अफगानिस्तान से प्याज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। सब्जी मंडी में पंजाब से नया आलू पहुंचने के साथ ही अफगानिस्तान से प्याज भी आना शुरू हो गया। सामान्य कहीं ज्यादा बड़े साइज वाले गुलाबी प्याज देखने में अलग है लेकिन देसी से सस्ता है। पहले दिन मंडी में ग्राहकों ने दोनों उत्पाद हाथों हाथ लिए। इसके साथ ही आलू और प्याज के दामों में गिरावट भी दर्ज हुई है।
पिछले काफी दिनों से आलू, प्याज और टमाटर कीमतें लोगों को रुला रही थीं। पुराना आलू मंडी पर हावी था, नया आलू नहीं आने से लोगों का स्वाद गड़बड़ा रहा था। टमाटर की कीमतों तो पिछले दो सप्ताह से ही नीचे आना शुरू हो गईं थीं। धनिया दो सौ रुपये से अब 20 रुपये किलो मिल रहा है। मंडी में पंजाब से नया आलू आना शुरू हो गया है। शुक्रवार से पहुंचना शुरू यह नया आलू मंडी में रिटेल फड़ पर 55 रुपये किलो बिका। स्थिति यह रही कि हाथों हाथ स्टाक साफ हो गया। इससे पुराना आलू दाम गिराना शुरू हो गए। उधर, सीमा पार रास्ते से अफगानी प्याज भी मंडी में आना शुरू हो गया है। इसका साइज दो सौ ग्राम से लेकर सात सौ ग्राम तक है। गुलाबी विदेशी प्याज लोगों को लुभा रहा है। आढ़ती कमर अख्तर ने बताया कि करीब दो हजार किलोमीटर दूरी तय कर आया खास प्याज लोग पसंद कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दो दिनों से आलू और प्याज तीस प्रतिशत तक गिरावट आई है।