फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

बाट माप विभाग का खुलासा- तेल में ही नहीं वजन में भी हेराफेरी 

Sun, 26 Jan 2020 02:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 02:10 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
सरसों का तेल मांगों या रिफाइंड.. मिलेगा नेपाली तेल, उसमें भी घटतौली का खेल
विज्ञापन

बाजार से उठाए आधा दर्जन ब्रांड जांच में फेल, 200 मिली मीटर तक की घटतौली
अफसर बोले- जारी किए जाएंगे नोटिस, नेपाली तेल का शक, होगी जांच
बरेली। नेपाल से तस्करी का तेल मार्केट में आने और घटतौली के खेल का खुलासा होने का बाद शनिवार को बाट माप विभाग एक्टिव हो गया। बाट माप विभाग ने श्यामगंज मंडी से आधा दर्जन खाद्य तेल के ब्रांड जब्त किए हैं। लैब में हुई जांच में इन सभी ब्रांड में घटतौली पायी गई है। घटतौली पुष्ट होते ही विभाग ने संबंधित उत्पादकों और कारोबारियों के नोटिस देने का फैसला किया है। साथ ही विभाग ने आशंका जताई है कि इन ब्रांडों के नाम से बेचा जा रहा तेल नेपाली हो सकता है। इसकी भी जांच कराई जाएगी। नेपाली तेल के मार्केट में आने से सबसे ज्यादा नुकसान ग्राहकों को उठाना पड़ रहा है। धोखे से उन्हें नेपाली तेल बेचा जा रहा है।
सहायक नियंत्रक बाट माप मनोज कुमार ने बताया कि एक गोपनीय सूचना मिलने पर खाद्य तेल कारोबार की प्रमुख मंडी श्यामगंज से मिलावट के साथ घटतौली वाले ब्रांड उठवाए हैं। बाजार से लिए गए सैंपल उत्पाद शनिवार दोपहर विभागीय लैब में चेक किए गए। पैकिंग उत्पाद पर लिखा वजन लैब में सही नहीं पाया गया। लैब में हुए चेकिंग में दो सौ एमएल तक वजन कम पाया गया। इसे देख सहायक नियंत्रक खुद सकते में आ गए। उन्होंने ने बताया कि बाजार में नेपाली और मिलावटी तेल की भरमार है। इसके बावजूद मुनाफाखोरी ग्राहकों का पूरा माल भी नहीं दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटतौली भी मिलावट ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी है। इसलिए बरेली मंडल सघन अभियान चलाया जाएगा। बरेली बाजार से अपने गोपनीय अभियान के तहत खाद्य तेल पैकिंग बाजार से चुपचाप लिए जा रहे हैं। इसकी जानकारी व्यापारियों को भी नहीं है। उन्होंने कहा कि आशंका है कि इन ब्रांड के नाम पर नेपाली तेल बेचा जा रहा हो। इसकी जांच भी कराई जाएगी।
विज्ञापन

200 एमएल तक घटतौली
सहायक नियंत्रक मनोज कुमार ने बाजार से कुक अप गोल्ड, अंशिका, तेवर, दो कलियां, अलंकार ब्रांड नाम से बिक रहे एक और दो लीटर वजन वाले पैकिंग उठाई गई हैं। इनमें सभी में दो सौ एमएल तक घटतौली मिली है। एक लीटर पैकिंग में 863 एमएल तक वजन मिला है। जबकि 910 एमएल वजन होना चाहिए। पैकिंग वजन इसके अतिरिक्त होता है। दो कलियां उत्पाद में एमआरपी ही नहीं लिखी गई है। इसलिए घटतौली और पैकिंग अधिनियम के तहत इनके उत्पादों के खिलाफ कार्रवाई होगी। संबंधित उत्पादों के खिलाफ नोटिस जारी किए जा रहे हैं, इसके बाद जुर्माना वसूली आदि कार्रवाई होगी। उन्होंने उत्पादों से कहा है कि विभागीय नियमों के तहत पैकिंग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े ब्रांडों की नकल
बाजार में तीन दर्जन से ज्यादा उत्पाद प्रचलित हैं। ज्यादातर पैकिंग में मिलावट और नेपाली खाद्य तेल ग्राहकों को बेंचा जा रहा है। मिलावट और घटतौली करने वाले कारोबारी ग्राहकों को भ्रमित करने के लिए शुद्धता वाले उत्पादों की नकल का माल बेंच कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि नेपाली तेल को छोटे पैकिंग यानी एक और दो लीटर वाली पैकिंग में ज्यादा बेचा रहा है। बमुश्किल पचास रुपये लागत से बना एक लीटर तेल दो गुना यानी 100 रुपये से ज्यादा तक बेचा जा रहा है। 40-50 रुपये किलो मुनाफा बटोरा जा रहा है।

‘बाजार से एक और दो लीटर पैकिंग के आधा दर्जन नमूने लिए गए हैं। इनका लैब में परीक्षण किया तो दो सौ एमएल तक घटतौली मिली। प्रचलित ब्रांडेड नाम की नकल कर पैकिंग की गई है। पैकिंग में भरा खाद्य तेल भी संदिग्ध जैसा ही है और बोतल साइज भी गड़बड़ है। गोपनीय अभियान जारी रहेगा।’
- मनोज कुमार, सहायक नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed