फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

सिंधी समाज ने किया नागरिकता कानून का समर्थन,जताया आभार

Tue, 17 Dec 2019 02:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। सिंधी समाज ने नागरिकता कानून का समर्थन करते हुए भारत सरकार के प्रति आभार जताया है। युवा शाखा संगठन ने केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार से मुलाकात कर कहा कि उनका पूरा समाज नागरिकता कानून का समर्थन करता है। पदाधिकारियों ने कहा कि इस कदम से तीनों देशों में रहने वाले परेशान अल्पसंख्यकों को मदद मिलेगी। इस दौरान संगठन की ओर से एक आभार पत्र भी केंद्रीय मंत्री को सौंपा गया।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री से मिलने पहुंचे संस्था अध्यक्ष विजय मूलचंदानी ने कहा कि सिंधी समाज शुरू से ही नागरिकता कानून के पक्ष में रहा है। अब पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के अल्पसंख्यकों को इसका लाभ मिलेगा और उनका उत्पीड़न अब नहीं हो सकेगा। इस मौके पर दुर्गेश खटवानी, महेंद्र टिक्यानी, मुकेश, किशोर भगत, दिलीप, श्याम मिढवानी, पवन सतनानी, रवि लेखवानी, श्याम लालवानी, कमल कोहली, किशोर खटवानी, कमलेश हरवानी, रवि लेखवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed