फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

सरकारी योजनाओं का लाभ चाहिए तो अपना पंजीकरण कराएं व्यापारी

Sun, 17 Nov 2019 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। वाणिज्य कर विभाग ने सरकार से मिलने वाली लाभकारी योजनाएं व्यापारियों तक पहुंचाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके तहत विभिन्न व्यापारी संगठनों से अलग-अलग बैठकें कर नई योजनाओं की जानकारी और पंजीकरण कराने पर जोर दिया जा रहा है। अफसरों ने उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों से बैठक कर पंजीकरण कैंप लगवाने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर एडिशनल वाणिज्य कर एमएन वर्मा ने उद्योग व्यापार मंडल के नेताओं से बैठक कर बताया कि प्रदेश सरकार यूपी में औद्योगीकरण और कारोबार पर ज्यादा ज्यादा जोर दी है। छोटे कारोबारियों को बड़ी छूट और पेंशन जैसी योजनाएं लागू कर दी गई हैं। साथ ही टर्नओवर की सीमा भी बढ़ा दी गई है। वर्मा ने कहा कि दुकानदार और व्यापारी अपने कारोबार का पंजीकरण करा लेंगे तो सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना आसान होगा। उन्होंने व्यापारी नेताओं से कैंप आयोजित कराने का आग्रह किया है। बैठक के दौरान नेताओं ने विभागीय मनमानी का मामला उठाया तो संयुक्त कमिश्नर एएस राय से नोकझोंक हो गई। इस पर वर्मा ने कहा कि संबंधित अमीन के कार्यकलाप की जांच कर कार्रवाई कराएंगे। इस दौरान राजेंद्र गुप्ता, दर्शन भाटिया, दुर्गेश खटवानी, राजकुमार अग्रवाल, राजेश जसोरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed