फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

‘तकनीकी घाटा कम कर सस्ती बिजली देना संभव’

Sun, 17 Nov 2019 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
‘तकनीकी घाटा कम कर सस्ती बिजली देना संभव’ - फोटो : अमर उजाला, बरेली
बरेली। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि घर-घर बिजली पहुंचाने के बाद बिल भी सस्ता करने पर कवायद हो रही है। बिजली दरें कम करने के लिए यूपी समेत कई राज्यों में मांग उठने लगी है। उत्पादन के लिहाज से भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उत्पादक बन गया है। उधर, नई तकनीक से बने उपकरण खपत कम करने में सहायक हो रहे हैं। इससे एक-दो राज्यों में मांग घटी है।
विज्ञापन

बरेली क्लब मैदान पर आयोजित बैकमा मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पांच वर्ष पहले देश के हजारों गांव बिजली से वंचित थे। अब सौभाग्य योजना से हर गांव में विद्युतीकरण हो गया है। बिजली सुलभ होने के बाद अब दरें सस्ती करने की मांग उठने लगी है। इसके लिए सरकार तकनीकी और वाणिज्यिक नुकसान दस प्रतिशत से नीचे लाने के लिए अभियान चला रही है, इससे बिजली कंपनियों का घाटा कम होगा और लोगों को सस्ती दरों पर बिजली देना संभव होगा। नई तकनीक से बने उपकरण भी बिजली खपत कम करने में सहायक हो रहे हैं। एलईडी बल्ब खरीदना पांच वर्ष पहले महंगा था, लेकिन अब इसकी कीमतें नब्बे फीसदी तक कम हो गई हैं। एलईडी के उपयोग से बिजली की खपत कम हुई है। मेले में पहुंचने पर संजीव चांदना, रविंद्र सिंह यादव, सौरभ भसीन, नरेश शर्मा डब्बू आदि ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed