{"_id":"5dc1d20c8ebc3e5b5066bb25","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly382851647","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नरी के वकील छह नवंबर से हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नरी के वकील छह नवंबर से हड़ताल पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। अपर आयुक्त की कार्यप्रणाली से नाराज कमिश्नरी के वकील कल छह नवंबर से हड़ताल पर रहेंगे। यह फैसला कमिश्नरी बार एसोसिएशन की एक बैठक में लिया गया।
बैठक में वकीलोें ने अपने संबोधन में कहा कि अपर आयुक्त अरुण कुमार की कार्यप्रणाली से काफी समय से अधिवक्ताओं में नाराजगी है। पहले भी हड़ताल की गई, लेकिन मंडलायुक्त के आश्वासन पर उसे खत्म कर दिया गया। सचिव शिव शंकर पाल ने कहा कि अपर आयुक्त की कोर्ट में अपील निगरानी और ग्राहयता के स्तर पर ही निरस्त कर दी जाती है। वाईसी एडवोकेट ने कहा कि इन मुद्दों पर पहले भी हड़ताल की जा चुकी है। पूर्व डीजीसी केसी पाराशरी ने कहा कि अधिवक्ता अब अपने काम राजस्व परिषद को सीधे भेज रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता कमिश्नरी बार के अध्यक्ष डीपी सिंह ने की। बैठक के अंत मेें उन्हाेंने कहा कि कमिश्नरी के वकील 6 व 7 नवंबर को हड़ताल पर रहेंगे। आगे की रणनीति तय करने के लिए सात नवंबर को कमिश्नरी बार एसोसिएशन की बैठक दोपहर ढाई बजे बुलाई गई है। संवाद