फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

सिस्टम लाचार! एफआईआर के बाद फिर जा धमके कब्जेदार

Sun, 13 Oct 2019 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। महानगर के सामने करोड़ों रुपये की जमीन कब्जाने वालों के पीछे भाजपा के बृज क्षेत्र पदाधिकारी का नाम सामने आ रहा है। इस वजह से ही कब्जा करने वालों के हौसले इतने बुलंद हैं कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद शनिवार को यहां निर्माण शुरू करा दिया गया। हालांकि पार्षद पति चमन सक्सेना की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

पीलीभीत बाईपास पर महानगर के सामने राजस्व ग्राम शेरपुर में नगर निगम की जमीन है। पास ही व्यापारी रोहित वर्मा, मनीष वर्मा और विजय वर्मा की जमीन है। आरोप है कि यह लोग अपनी जमीन के साथ ही नगर निगम की जमीन भी कब्जा कर रहे हैं। शिकायत मिलने पर बृहस्पतिवार को नगर निगम इस जमीन पर खोदा गया गड्ढा बंद करा दिया। मगर शुक्रवार को आरोपियों ने दोबारा गड्ढा खोदा तो नगर निगम ने रोहित वर्मा, मनीष वर्मा और विजय वर्मा के खिलाफ थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज करा दी। मगर शनिवार को यहां मजदूर लगाकर दीवार का निर्माण शुरू करा दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य बंद करा दिया।
विज्ञापन

छुट्टी के दिन निर्माण, नहीं पहुंचे निगम अफसर
बताया जाता है कि शनिवार और रविवार को नगर निगम में अवकाश होने के चलते ही कब्जा करने वालों ने वहां निर्माण शुरू कराया। उनका अनुमान सही भी साबित हुआ, छुट्टी के चलते निगम का कोई अफसर वहां का हाल देखने नहीं पहुंचा। अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने बताया कि नगर निगम की जमीन कब्जाने वालों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। किसी को कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम कब्जे में ले अपनी जमीन
व्यापारियों के साथ ही नगर निगम की भी जमीन है। व्यापारी का आरोप है कि निगम अफसर उनकी जमीन को अपना बता रहे हैं। मैंने जमीन की पैमाइश कराकर कब्जा लेने का निर्देश दिया है। - उमेश गौतम, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed