{"_id":"5d8922e38ebc3e0169687ff6","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly377399911","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुतुबखाना सब्जीमंडी में बैठेेंगे जिला अस्पताल रोड के जूता-चप्पल व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुतुबखाना सब्जीमंडी में बैठेेंगे जिला अस्पताल रोड के जूता-चप्पल व्यापारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जिला प्रशासन के निर्देश पर जिला अस्पताल रोड के जूता-चप्पल व्यापारी कुतुबखाना सब्जीमंडी की मीट मार्केट में शिफ्ट होंगे। सोमवार को नगर निगम की टीम ने यहां जगह खाली कराने की कोशिश की तो विवाद हो गया। इसके बाद टीम एक दिन की मोहलत देकर लौट गई।
पिछले दिनों नगर निगम टीम ने जिला अस्पताल रोड से करीब 70-80 जूता-चप्पल के फड़ व्यापारियों को हटाया था। तब से वे व्यापारी जगह-जगह सिफारिशें कर बैठने के लिए जगह देने की मांग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने भी डीएम को उन्हें जगह मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। इस पर निगम ने कुतुबखाना सब्जीमंडी की मीट मार्केट को इसके लिए चुना। यहां 20 फड़ हैं लेकिन उन पर चार मीट व्यापारियों का कब्जा हैं। उन्होंने भी कई माह से किराया नहीं जमा किया है। इस पर सोमवार को नगर निगम की टीम यह जगह खाली कराने पहुंची तो व्यापारी विरोध करने लगे। उनका कहना था कि ज्यादा रुपये होने के बावजूद वे लोग किराया दे रहे हैं लेकिन फिर भी उन्हें हटाया जा रहा है। इस पर प्रभारी मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ललतेश सक्सेना ने अपनी बात मेयर उमेश गौतम या नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. के समक्ष रखने को कहा है। इसके बाद मीट व्यापारी शांत होकर चले गए।