{"_id":"5d8922e28ebc3e017941eebe","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3773770169","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शा और टेंपो पर लगेगी लगाम तो खत्म होगा शहर में जाम का कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शा और टेंपो पर लगेगी लगाम तो खत्म होगा शहर में जाम का कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। शहर में बेशुमार तादाद में दौड़ रहे ई रिक्शा और टेंपो ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में पूरे ट्रैफिक सिस्टम को तबाह कर रहे हैं, आखिरकार यह बात अफसरों की समझ में भी आ गई। हाल ही में प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के सामने शहर के बदहाल ट्रैफिक सिस्टम का मामला उठने के बाद अब ट्रैफिक पुलिस ने शहर में टेंपो और ई रिक्शा के रूट तय करने की कवायद शुरू की है। अफसरों के मुताबिक अब ई रिक्शा और टेंपो वालों को सीमित रूट पर चलने की इजाजत होगी जिससे शहरवासियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
कुछ महीने पहले अमर उजाला ने यह मुद्दा उठाया था और ई रिक्शा और टेंपो भीड़ भरे बाजारों में मनमाने ढंग से दौड़ाने से शहरवासियों को हो रही दिक्कतों की तरफ अफसरों का ध्यान खींचने की कोशिश की थी। अफसरों ने कुछ दिन तक तो ई रिक्शा और टेंपो वालों पर शिकंजा कसा लेकिन फिर पहले जैसी आजादी दे दी। हालत यह है कि घने बाजारों से लेकर पुराने शहर की तंग गलियों में ई रिक्शा और टेंपो बेधड़क अंदाज में घुस जाते हैं। इससे सिर्फ बाजार नहीं बल्कि शहर की गलियों तक में जाम लग जाता है।
एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने सोमवार को टीआई और बाकी स्टाफ की बैठक लेकर टेंपो और ई रिक्शा के रूट निर्धारित करने का निर्देश दिया। शहर को सेक्टर में बांटकर भी ई रिक्शा का दायरा सीमित करने की योजना है ताकि इनकी भीड़ को नियंत्रित करके हर स्थान तक पहुंचने वाली सवारियों को सहूलियत दिलाई जा सके।
विज्ञापन
बगैर रजिस्ट्रेशन दौड़ रहे कई ई रिक्शा सीज
शहर में बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे और अनियमित संचालन वाले ई रिक्शा पर कार्रवाई शुरू हो गई है। दो दिनों में पुलिस ने 14 ई रिक्शा सीज कर पुलिस लाइन में खड़े करा दिए हैं। इनमें से कुछ के पास तो रजिस्ट्रेशन ही नहीं है। शोरूम से निकलने के बाद वर्षों से यह सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अब इनकी धरपकड़ शुरू की गई है। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि ये अभियान लगातार जारी रहेगा।