फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

अरे मांझे वालो! जिंदों को नहीं तो मरहूमों को तो बख्शो

Tue, 27 Aug 2019 02:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Aug 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। शहर में राह चलते लोगों की गर्दन, नाक-कान काटने वाला खूनी मांझा अब पुरखों को भी तंग कर रहा है। परेशान होकर बाकरगंज कब्रिस्तान की देखरेख करने वाली संस्था ने एसएसपी से शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि चाइनीज मांझे का कारोबार करने वालों ने कब्रिस्तान में अड्डे बना रखे हैं, जिससे कब्रों को नुकसान हो रहा है। एसएसपी ने किला इंस्पेक्टर को कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बाकरगंज के तकिया कल्लू शाह स्थित कब्रिस्तान की देखरेख करने वाली संस्था अंजुमन इस्लामिया के सचिव मुमताज अख्तर हुसैन ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को पत्र देकर बताया कि शहर के इस बरसों पुराने कब्रिस्तान में कुछ लोगों ने मांझा कारोबार के लिहाज से मांझा सूतने के अड्डे लगा रखे हैं। करीब सौ से डेढ़ सौ लोग यहां मांझा सूतने का काम करते हैं। ये यहां बांस बल्ली गड्ढे खोदकर लगाते हैं तो मांझा बनाते समय कब्रों के ऊपर दौड़ लगाते हैं। इनकी उछलकूद से कब्रों को नुकसान हो रहा है। जब इन लोगों से यह अवैध धंधा बंद करने को कहा जाता है तो ये झगड़ा शुरू कर देते हैं और दबंगई पर उतर आते हैं। संस्था ने मांग की -कब्रिस्तान और कब्रों की सुरक्षा के लिए इन अड्डों को बंद कराया जाए। एसएसपी ने कार्रवाई आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed