फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Civic Amenities

अब कहीं भी किसी दुकान ले सकते हैं राशन

Sat, 10 Aug 2019 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बरेली। खाद्य विभाग ने शहरी कोटेदारों पर लगाम लगाने के लिए राशन कार्ड राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी सुविधा प्रदेश भर में लागू कर दी है। अब कार्डधारक अपने मन मुताबिक किसी भी दुकान से राशन ले सकते हैं। विभाग ने पिछले माह पांच शहरों में ये पायलट प्रोजेक्ट लागू किया था। अच्छे और सकारात्मक परिणाम मिलने पर बरेली समेत सभी शहरों में योजना तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई। लेकिन पोर्टेबिलिटी सुविधा लेने वालों को केरोसिन नहीं मिल पाएगा।
विज्ञापन

आए दिन राशन की शिकायतें शासन प्रशासन तक पहुंच रहीं थीं। इनमें दुकानदार के राशन न देने और दुकानें न खुलने की शिकायतें आम थीं। लेकिन राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना लागू होने से अब दुकानदारों की मनमानी नहीं चल पाएगी, क्योंकि जो दुकान खुली होगी वहां से कार्डधारक अपना राशन ले सकता है। खाद्य विभाग ने यह महत्वपूर्ण योजना लागू करते हुए कहा कि अगस्त का माह राशन नई व्यवस्था के तहत लिया जा सकता है। यानी कार्डधारक शहर में किसी भी दुकान से राशन ले सकता है। राशनकार्ड पोर्टेबिलिटी योजना में बायोमेट्रिक व्यवस्था यथावत लागू रहेगी। परिवार के किसी भी एक सदस्य को बायोमेट्रिक कराना अनिवार्य है। नई व्यवस्था में प्रॉक्सी यानी मैन्युअल सुविधा मान्य नहीं होगी। साथ ही पूरा राशन एक बार में ही लेना अनिवार्य होगा। पोर्टेबिलिटी सुविधा लेने पर केरोसिन नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

मंडल में कार्डधारक और दुकानें

जिला दुकानें कार्ड
बरेली 1820 8,12,780
बदायूं 1441 5,28,924
पीलीभीत 889 3,89,772
शाहजहांपुर 1397 5,70,924

‘ मंडल में राशन कार्ड पोर्टेबिलिटी योजना तत्काल प्रभाव लागू कर दी गई है। इससे अब कार्डधारक को आजादी होगी कि वह शहर में किसी भी दुकान से राशन ले सकता है, लेकिन इस सुविधा को लेने वालों को केरोसिन नहीं मिल पाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजन गोयल, उपायुक्त खाद्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed