{"_id":"5d449c288ebc3e6d1971b9ac","slug":"civic-amenities-bareilly-news-bly3709990165","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, मेयर ने मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक निरीक्षण में मिलीं खामियां, मेयर ने मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। मानसिक अस्पताल में भर्ती मरीजों की कैसे देखभाल की जा रही है, इसका खुलासा शुक्रवार को मेयर के औचक निरीक्षण में हुआ। शुद्ध पीने का पानी और रहन-सहन समेत तमाम अव्यवस्थाएं देख मेयर ने अस्पताल प्रशासन पर नाराजगी जताई और तत्काल सुधार के लिए जरूरी निर्देश दिए। साथ ही, मेयर ने दो सालों से अनुश्रवण समिति की बैठक न बुलाए जाने पर नाराजगी जताते हुए जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल की सीएमएस से स्पष्टीकरण तलब किया है।
शासन की ओर से स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए गठित अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष मेयर डॉ. उमेश गौतम शुक्रवार की दोपहर अचानक मानसिक अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के अधिकारियों के साथ परिसर का जायजा लिया। इसमें वार्डों की दीवारें जर्जर मिली। जगह-जगह प्लास्टर गिरता दिखाई दिया। मरीजों के रहन-सहन की व्यवस्था भी खानापूर्ति तक सीमित मिली। साथ ही, मरीजों की देखभाल के लिए अस्पताल में कोई स्थायी नर्स की नियुक्ति नहीं होने का पता चला। जिस पर मेयर ने शासन को पत्र लिखकर अस्पताल परिसर की मरम्मत और स्थायी स्टाफ की नियुक्ति का आश्वासन दिया है। दो साल से स्वास्थ्य विभाग ने खामियों को दूर करने के लिए अनुश्रवण समिति की बैठक तक नहीं बुलाई है, यह जानकारी होने पर मेयर ने जिला और महिला अस्पताल की सीएमएस से स्पष्टीकरण मांगा है।
स्मार्ट सिटी के तहत लगेगा सोलर प्रोजेक्ट
मानसिक अस्पताल में निरीक्षण के दौरान मेयर को अस्पताल प्रशासन ने बिजली की समस्या की जानकारी दी। जिस पर मेयर ने अस्पताल की छत पर स्मार्ट सिटी के तहत सोलर प्रोजेक्ट लगाए जाने का आश्वासन दिया है। पेयजल समेत अन्य सुविधाओं के लिए एनजीओ से मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।