फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

एनएच 730 के चौड़ीकरण में गोला वनरेंज के 4471 पेड़ों की कुर्बानी

Tue, 28 Jan 2020 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
civcamenities
गोला गोकर्णनाथ। गोला से लखीमपुर के बीच नेशनल हाईवे 730 के चौड़ीकरण का कार्य जोरों पर है। हाईवे के चौड़ीकरण को लेकर जहां एक ओर लोग काफी उत्साहित हैं। वहीं गोला वन रेंज को इस निर्माण में अपने 4471 हरे भरे पड़ों की कुर्बानी देनी पड़ी है, जिन पर इस समय आरा चल रहा है।
विज्ञापन

गोला वनरेंज क्षेत्राधिकारी बनारसी दास शाक्य ने बताया कि नेशनल हाईवे 730 के चौड़ीकरण के निर्माण के लिए गोला वनरेंज में साढ़े 92 किमी की लंबाई में सड़क के दोनों ओर दाईं पटरी पर 2245 और बाईं पटरी पर 2226 पेड़ आ रहे हैं। इस तरह 4471 पेड़ों को काटा जाएगा। वन निगम द्वारा पेड़ों का कटान कराया जा रहा है। लखीमपुर रोड की रेलवे क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर बनना है इस लिए कोटवारा रोड के पास से वन चेतना केंद्र के सामने बीच सड़क से दोनों ओर 35-35 मीटर हाईवे चौड़ा होगा। फ्लाईओवर के नीचे पाथवे बनेगा। यहां पर अन्य जगह की तुलना में जंगल के अधिक पेड़ कटेंगे। साथ ही विधायक निधि से हाईवे के किनारे गोला वनरेंज में वनचेतना केंद्र बनवाया जा रहा है। जिसके अंदर टहलने के लिए ट्रैक तैयार हो गया है। वहीं लोगों के विश्राम के लिए बेंच का निर्माण कराया जा रहा है। वन चेतना केंद्र के अंदर किसी भी पेड़ को काटा नहीं जाएगा। बल्कि पेड़ों को बचाते हुए उनके बीच से टहलने के लिए ट्रैक तैयार होगा। सुरक्षा के लिए बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा है। सुंदर चित्रकारी कराई जा रही है, जो लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए आकर्षित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed