{"_id":"5e24a7f08ebc3e4afd2fc99e","slug":"civcamenities-bareilly-news-bly3925979149","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब औद्योगिक क्षेत्र में सिर्फ ऑनलाइन मिलेंगे वाटर कनेक्शन और ट्रेड लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब औद्योगिक क्षेत्र में सिर्फ ऑनलाइन मिलेंगे वाटर कनेक्शन और ट्रेड लाइसेंस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन ने शुरू की सख्ती, ऑफलाइन आवेदन पर लगाई रोक
बरेली। शासन ने औद्योगिक क्षेत्रों में पानी के कनेक्शन और ट्रेड लाइसेंस अब मैन्युअल तरीके से नहीं हो सकेंगे। शासन ने इस पर सख्ती से रोक लगाते हुए अब निवेश मित्र पोर्टल के जरिये सिर्फ ऑनलाइन आवेदन को ही मंजूरी देने की बात कही है।
शासन ने भेजे पत्र में कहा गया है कि पिछले महीने हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने इस बाबत सख्त निर्देश दिए हैं। कहा गया है कि निवेश मित्र पर आने वाले आवेदन सीधे शासन की नजर में रहेंगे और समय-समय पर प्रदेश और केंद्र सरकार की ओर से समीक्षा भी की जाएगी। इसलिए औद्योगिक क्षेत्रों में पानी के कनेक्शन और ट्रेड लाइसेंस भी नगर निगम को ऑनलाइन ही देना होगा। इसके लिए नगर निगम को निवेश मित्र की आईडी और पासवर्ड भी भेज दिया गया है। ऑफलाइन होने वाले आवेदनों पर अब विचार नहीं किया जाएगा। नगर निगम में इस प्रक्रिया को नजरअंदाज करने के चलते चेतावली भी जारी की गई है। उम्मीद है कि इस व्यवस्था के निरीक्षण के लिए जल्दी ही शासन की कोई टीम भी बरेली आ सकती है। इस पर नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने संबंधित विभागों को यह व्यवस्था सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं।