फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

जिला अस्पताल रोड फड़ वालों के कब्जे में, कैसे निकले एंबुलेंस

Fri, 03 Jan 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
बीते दिनों जाम में एंबुलेंस के फंसने से हो चुकी है एक मरीज की मौत
विज्ञापन

जिला अस्पताल के गेट पर हर समय लगा रहता है ई-रिक्शा चालकों का जाम
बरेली। जिला अस्पताल के गेट पर रोजाना एंबुलेंस फंसती हैं। कारण, फुटपाथ फड़ वालों ने कब्जा रखे हैं और जिला अस्पताल के गेट पर ई-रिक्शा चालकों का जमावड़ा रहता है, जिससे आए दिन आने वाले मरीजों और ई-रिक्शा चालकों में मारपीट तक की नौबत आ जाती है। पुलिस कई बार फ ड़ वालों को खदेड़ चुकी है, लेकिन स्थिति जस की तस है।
31 दिसंबर की रात जिला अस्पताल रोड के आगे कुतुबखाने के पास लगे जाम में एंबुलेंस करीब 25 मिनट तक फंसी रही। इससे मरीज देरी से अस्पताल पहुंच सका और तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टरों का कहना था जल्दी पहुंचता तो शायद जान बच जाती। इसके बाद बुधवार को पुलिस ने दोपहर में दो बार फड़ वालों को वहां से खदेड़ा, लेकिन पुलिस के जाते ही वह फिर से फुटपाथ पर काबिज हो गए। नगर निगम की ओर से सख्त कार्रवाई न होने से वहां जाम की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. टीएस आर्या का कहना है कि वह इसके लिए निगम व प्रशासन के अन्य अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं इस रोड पर अक्सर मरीजाें की एंबुलेंस फंसी रहती हैं, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed