फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   civcamenities

डिप्टी सीएम के आदेश पर भी वन विभाग ने नहीं दिया एस्टीमेट

Tue, 03 Dec 2019 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
civcamenities

हाफिजगंज-सेंथल रोड के चौड़ीकरण का काम लटका

विज्ञापन
बरेली। डिप्टी सीएम पीडब्ल्यूडी मंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सड़क निर्माण की घोषणा को भी वन विभाग के अधिकारी महत्व नहीं दे रहे हैं। इस वजह से सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरवंश सिंह ने डीएफओ को नोटिस भेजा है।
डिप्टी सीएम की घोषणा के बाद हाफिजगंज से जादोपुर वाया सेंथल तक करीब 17 किलोमीटर लंबे रोड का चौड़ीकरण होना है। इसके तहत सड़क दोनों ओर सात-सात मीटर यानी कुल 14 मीटर चौड़ी होनी है। चौड़ीकरण के लिए सड़क के दोनों ओर के पेड़ों की कटाई-छंटाई की जानी है। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिकारियों ने इसके लिए वन विभाग के अधिकारियों से एस्टीमेट देने को कहा था, लेकिन अब तक वन विभाग ने एस्टीमेट नहीं दिया है। लिहाजा सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ने डीएफओ को नोटिस भेजकर इसका आगणन तत्काल देने के लिए कहा है।
विज्ञापन

भोजीपुरा नहर की टूटी पुलिया से हादसे का खतरा, एक्सईएन ने चेताया

नवाबगंज के अंतर्गत सेंथल-जादोपुर मार्ग के चैनेज 16.200 पर भोजीपुरा ब्रांच नहर पर बनी पुलिया काफी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिया का सीमेंट लगातार उधड़ रहा है। इससे हादसे का खतरा बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन हरवंश सिंह ने रुहेलखंड नहर खंड के अधिशासी अधिकारी को चिट्ठी भेजकर इस खतरे को लेकर चेताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed