फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City jammed due to crowd of pilgrims, people stuck for many hours

जायरीन की भीड़ से शहर हुआ जाम, कई घंटे फंसे रहे लोग

Tue, 05 Oct 2021 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
City jammed due to crowd of pilgrims, people stuck for many hours
जाम में फंसे जायरीन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
बरेली। सोमवार को उर्स में शामिल होने के लिए हजारों की तादात में जायरीन पहुंचे तो पूरा शहर जाम हो गया। किसानों और सपा के प्रदर्शन से हालात और खराब हो गए। लोग घंटों जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन

सेटेलाइट से श्यामगंज तक सुबह दस बजे से ही जाम लगना शुरू हो गया था। वाहन रेंगते हुए श्यामगंज पहुंच रहे थे। श्यामगंज से पटेल चौक की ओर ट्रैफिक रोक दिया गया था। श्यामगंज पुल पर चढ़ने के लिए वाहन पहले विकास भवन रोड की तरफ जा रहे थे, इससे विकास भवन तक भीषण जाम लग गया। पुल पर भी जाम लगा रहा। दूसरी तरफ गांधी उद्यान से चौकी चौराहा तक वाहन घंटों जाम में फंसे रहे। चौकी चौराहा पर सपाइयों के प्रदर्शन और आगे दामोदर पार्क में किसानों और प्रसपा का प्रदर्शन था, लिहाजा इन स्थानों पर भी जाम के हालात बने रहे। पटेल चौक और नॉवल्टी चौराहा पर बेरीकैडिंग होने से यहां भी जाम के हालात बने रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed