फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   City buses will not run and roadways bus service also stopped on holi in bareilly

Holi 2023: बरेली में आज नहीं चलेंगी सिटी बसें, दोपहर तक रोडवेज बस सेवा भी ठप

Wed, 08 Mar 2023 12:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 08 Mar 2023 12:06 AM IST
सार

होली पर बसों का संचालन अनाधिकृत तौर पर पांच बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान बस स्टैंड पर यात्री भी पहुंचेंगे,जिन्हें परेशान हो सकती है। 

विज्ञापन
City buses will not run and roadways bus service also stopped on holi in bareilly
रोडवेज बस में सवार होते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में होली पर बुधवार को सिटी बस सेवा शाम पांच बजे तक पूरी तरह से बंद रहेगी। इस दौरान यात्रियों को रोडवेज बस सेवा भी नहीं मिल सकेगी। सुबह छह से शाम पांच बजे तक रोडवेज बसों का भी संचालन नहीं किया जाएगा। ऐसे में होली पर यात्रा में समस्या हो सकती है। होली पर ट्रेनों में सीटें फुल होने के साथ रोडवेज बसों में यात्रियों की समस्या बढ़ जाएंगी।

विज्ञापन

होली पर 25 हजार यात्री बढ़े, सुविधाएं नहीं

बरेली। रोडवेज में होली पर रोजाना औसतन 25 हजार यात्री तो बढ़ गए हैं, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं। सेटेलाइट बस स्टैंड और पुराना रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार रात से ही यात्रियों का काफी दबाव रहा। 

विज्ञापन


सोमवार को भी यहां अव्यवस्थाओं के बीच यात्री बसों को लेकर परेशान रहे। सबसे ज्यादा समस्या लोकल रूटों पर रही। फर्रुखाबाद, खुदागंज, बीसलपुर रूटों पर अतिरिक्त बसों के बाद भी यात्रियों को घंटों बस का इंतजार करना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन इंचार्ज को चाहिए पुलिस सुरक्षा

बुधवार को होली पर बसों का संचालन अनाधिकृत तौर पर पांच बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान बस स्टैंड पर यात्री भी पहुंचेंगे। सेटेलाइट बस स्टैंड पर यूपी के अलावा हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड राज्यों की बसें भी बाती हैं। इस बीच बरेली में बस सेवा बंद रहने के दौरान सेटेलाइट बस स्टैंड इंचार्ज अमरीश सक्सेना ने पुलिस सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में पत्र लिखा है। 

आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि किसी भी रोड पर कोई समस्या नहीं है। लोकल रूटों पर भी बसों को चलाया जा रहा है। होली रंगों के दौरान कुछ समय के लिए सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। यात्री सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed