{"_id":"58f39c734f1c1b3874470930","slug":"chopula-will-wipe-out-construct-new-bridge-on-fort","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपला वाईशेप करेंगे, किला पर नया पुल बनवाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपला वाईशेप करेंगे, किला पर नया पुल बनवाएंगे
बरेली।
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
Chopula will wipe out, construct new bridge on fort
- फोटो : बरेली, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
योगी सरकार में वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने बरेली के विकास का खाका खींचा। उन्होंने कहा कि शहर के विकास के लिए उनकी योजना वृहद स्तर पर बनी है। वह इसी विधानसभा सत्र में इन योजनाओं के लिए बजट लाने का प्रयास करेंगे। वित्तमंत्री ने कहा कि चौपुला पुल का जीर्णोद्धार कराकर उसे वाइशेप बनवाएंगे। किला का ओवरब्रिज पुराना हो चुका है। इसके बराबर में नया ओवरब्रिज बनाने के लिए सेतु निगम से प्रस्ताव मांगा है।
सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश के वित्तमंत्री ने कहा कि बिजली और शिक्षा में सुधार योगी सरकार की पहली प्राथमिकता है। प्रशासनिक भवन के निकट 40 एमबीए का ट्रांसफर लग चुका है। इसकी क्षमता बढ़ाने के प्रयास किए जाएंगे। इसी बजट में ये सुविधा जुड़ेगी। उन्होंने कहा कि फरीदपुर से बदायूं रोड बाईपास होते हुए हाइवे तक रिंग रोड, एक इनर रिंग रोड, लाल फाटक ओवरब्रिज भी उनके एजेंडे में है। चौपुला पुल का जीर्णोद्धार कराकर वाइशेप में बनाने और किला पुल के बराबर में नए ओवरब्रिज का प्रस्ताव सेतु निगम से तैयार कराने की जानकारी दी। कहा कि पुरानी सीवर लाइन बदलने और जिन इलाकों मेें सीवर लाइन नहीं है, वहां नई सीवर लाइन डालने का प्रस्ताव नगर निगम भेजे। उसका बजट स्वीकृत कराने की कोशिश रहेगी। जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी, पीएचसी केंद्रों पर डॉक्टरों और उपकरणों की कमी दूर कर व्यवस्था सुधारने के लिए कुछ समय मांगा। सुभाषनगर में कन्या इंटर और डिग्री कालेज खुलवाने की बात कही। वार्ता में उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया आदि शामिल थे।
कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि बरेली की कानून व्यवस्था अभी भी ठीक नहीं है। ऐसे अफसर पोस्ट किए जा रहे हैं। पिछली बार जिनकी छवि अच्छी नहीं थी। योगी सरकार में हत्या, लूट, अपहरण, छेड़छाड़ समेत किसी भी क्राइम की घटनाओं पर जीरो टारलेंस है। इसमें बाधक बनने वाले अफसर कितने भी बड़े क्यों न हो। उनको ठीक करना सरकार को आता है। पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए राजेश अग्रवाल ने कहा कि कुछ थाना प्रभारी अपनी मानसिकता नहीं बदल पाए हैं। उनके पास भाजपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न की शिकायतें आई हैं। सरकार अपने कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ता भी जनहित के काम लेकर थाने जाएं।
विज्ञापन
माया और अखिलेश पर साधा निशाना
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मायावती द्वारा भाजपा विरोधी मोर्चा बनाए जाने संबंधी बयानों को लेकर वित्तमंत्री राजेश अग्रवाल ने दोनों पर निशाना साधा। कहा कि मायावती डरी हुई हैं। वह अपनी सद्बुद्धि जनहित में न लगाकर परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। सगे भाई को अपनी विरासत एक तरह से सौंप दी है। सपा में पहले ही परिवारवाद हावी है। दोनों को चूहों की संज्ञा देते हुए कहा कि जब चूहे की मौत आती है तो वह एक होने लगते हैं। भाजपा शासित राज्यों में विकास और जनता का जुड़ाव देखकर विपक्ष को रास्ता नहीं मिल रहा।