{"_id":"5d964c438ebc3e0169688841","slug":"chinmiyanand-bareilly-news-bly3787685164","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म की धारा बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म की धारा बढ़ाने को लेकर प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। चिन्मयानंद के खिलाफ दर्ज हुए मुकदमे में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया और सरकार व चिन्मयानंद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहां मौजूद प्रभारी निरीक्षक किरन पाल सिंह ने धरना प्रदर्शन करने की अनुमति दिखाने को कहा तो संगठन के अध्यक्ष संजीव गुप्ता और कार्यकर्ताओं की उनसे नोकझोंक हो गई। वहीं पुलिस की परमिशन की बात सुनकर वहां किसी दूसरे मुद्दे पर धरने पर बैठे शिवसेना जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता चुपचाप खिसक लिए।
सुबह करीब सवा 10 बजे जनता की आवाज संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और वहां धरना शुरू कर दिया। कुछ देर बाद संजीव गुप्ता ने मीडिया कर्मियों से कहा कि पीड़ित छात्रा के तहरीर देने के बाद भी दुष्कर्म की धारा नहीं लगाई गई। यह अन्याय है। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और चिन्मयानंद के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। तभी वहां पहुंचे अतिरिक्त मजिस्ट्रेट ने संगठन के अध्यक्ष संजीव गुप्ता से ज्ञापन लिया लेकिन इसके बाद कोतवाली निरीक्षक से अनुमति पत्र को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई।