{"_id":"5f48171c8ebc3e6d011c0c95","slug":"child-falls-in-a-40-foot-deep-pit-dug-to-install-a-mobile-tower-bareilly-news-bly4176341149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल टॉवर लगाने को खोदे गए 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरा बच्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल टॉवर लगाने को खोदे गए 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरा बच्चा
विज्ञापन
गहरे गड्डे से निकाला गया बालक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों ने रस्सी की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला
विज्ञापन
शीशगढ़ (बरेली)। मोबाइल टॉवर लगाने के लिए खोदे गए 40 फुट गहरे गड्ढे में गुरुवार को सात साल का बच्चा गिर गया। इससे पूरे कस्बे में हड़कंप मच गया। लोगों ने बिना किसी प्रशासनिक मदद के घंटे भर की मशक्कत के बाद रस्सी के सहारे बच्चे को सकुशल निकाल लिया। पिता ने गड्ढा खोदकर छोड़ने वालों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शीशगढ़ कस्बे के मोहल्ला मोती मस्जिद में रियाजुल रहमान के प्लॉट में दो महीने से मोबाइल टॉवर लगाने का काम चल रहा है। इसके लिए डेढ़ महीने पहले करीब 40 फुट गहरा गड्ढा खोदा गया था। गुरुवार सुबह नौ बजे पड़ोस में रहने वाले तौफीक का सात वर्षीय बेटा अरम हमउम्र बच्चों के साथ गड्ढे के पास खेल रहा था, तभी अचानक वह गड्ढे में गिर गया। बाकी बच्चों ने शोर मचाया तो मौके पर भीड़ जमा हो गई। अरम गड्ढे में आधी गहराई तक जाने के बाद फंस गया था। वहां गड्ढे का व्यास बहुत कम था। लोग अरम को हौसला बंधाते रहे। फिर मोहल्ले वालों के सहयोग से रस्सी के सहारे जैसे-तैसे अरम को बाहर निकाला गया। अरम के गड्ढे से बाहर आते ही माता-पिता उससे लिपट गए।

महीने भर पहले एसडीएम ने रुकवाया था निर्माण
आबादी क्षेत्र में टॉवर लगाने का मोहल्ले के लोगों ने विरोध किया था। इस पर महीने भर पहले एसडीएम मीरगंज ने पुलिस को आदेश देकर टॉवर लगाने का काम रुकवा दिया था। कुछ दिन पहले ही कंपनी ने दोबारा काम शुरू कराया था।
विज्ञापन
पिता ने दी तहरीर
अरम के पिता तौफीक ने प्लॉट मालिक समेत कई अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा गया है इन लोगों ने लापरवाही से इतना गहरा गड्ढा खोदकर डाल दिया है। इससे उनके बेटे की जान जाते-जाते बची है।मुझसे पहले के एसडीएम ने निर्माण रुकवाया होगा। ईओ शीशगढ़ को निर्देशित किया गया है कि बिना किसी अधिकारी की अनुमति के टॉवर लगाने का काम कैसे शुरू हुआ, इसकी जांच कर रिपोर्ट दें। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। टॉवर लगा रहे ठेकेदार को भी तलब किया गया है। - ममता मालवीय, एसडीएम