फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   police caught accused of stealing to fulfill hobby In Bareilly

शौक पूरे करने के लिए बना चोर: फिल्म देखकर साथी के साथ कीं ताबड़तोड़ वारदातें, ऐसी-ऐसी चीजों का लगा था चस्का

Mon, 12 Sep 2022 02:09 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 12 Sep 2022 02:09 AM IST
सार

पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए कुंडल और सोने की चेन बरामद हुई हैं। पुलिस उसके साथी की तलाश में दबिश दहे रही है।

विज्ञापन
police caught accused of stealing to fulfill hobby In Bareilly
सांकेतिक फोटो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बरेली में महंगी बाइक और आई फोन के शौकीन बॉडी बिल्डर ने अपने साथी के साथ ताबड़तोड़ चैन स्नैचिंग की वारदातें कीं। बारादरी पुलिस ने उसे डोहरा रोड से दबोच लिया है। उसके पास से लूटे गए कुंडल और सोने की चेन बरामद हुई हैं। पुलिस उसके साथी की तलाश में दबिश दहे रही है।

विज्ञापन

रविवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया शनिवार रात बारादरी पुलिस डोहरा रोड पर यूनीवर्सिटी गेट के पास चेकिंग के दौरान शक होने पर एक बाइक सवार को रोककर तलाशी ली तो उसके पास से एक तमंचा, एक ग्राम का सोना का कुंडल, 12 ग्राम की चेन, आईफोन और दो हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश कुमार गौतम निवासी खन्ना गौंटिया थाना सीबीगंज बताया।

विज्ञापन

उसने इज्जतनगर इलाके के वैशपुर गुलड़िया निवासी सोनू उर्फ सुमित पटेल के साथ चेन स्नैचिंग की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की। बताया कि 19 अगस्त को मीरगंज में एक महिला से लूट, प्रेमनगर में टीवरीनाथ मंदिर के पास महिला से मोबाइल फोन और रामपुर के कस्बा मिलक में महिला से सोने की चेन छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। उसके साथी सोनू की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

एसपी सिटी के मुताबिक आकाश को बॉडी बिल्डिंग और महंगे आईफोन रखने का शौक है। फिल्म देखकर उसने तेज रफ्तार में दौड़ने वाली बाइक खरीदी और अपने साथी के साथ चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed